Twitter Blue का प्राइस बढ़ा, ब्लू टिक के लिए देने होंगे महीने के 7.99 डॉलर

Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स को उनके प्रोफाइल पर ऑटोमैटिक तरीके से ब्लू चेकमार्क मिलेगा, जो पहले केवल कॉरपोरेट्स, सेलेब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को दिया जाता था

विज्ञापन
Written by जमशेद अवारी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2022 14:46 IST
ख़ास बातें
  • अन्य देशों में लोगों की परेचिंग पावर के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा
  • सब्सक्राइबर्स लंबे वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे
  • ट्वीट्स को एडिट करने की क्षमता प्रत्येक सब्सक्राइबर को उपलब्ध होगी

Elon Musk इस सब्सक्रिप्शन का अपने ट्वीट्स के जरिए प्रतार कर रहे हैं

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपने iOS ऐप के लिए एक अपडेट रिलीज किया है जिसके साथ कुछ बदलाव वाले नए Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को भी प्रस्तुत किया गया है। Twitter के नए मालिक और CEO, Elon Musk इस सब्सक्रिप्शन का अपने ट्वीट्स के जरिए प्रतार कर रहे हैं। Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स को उनके प्रोफाइल पर ऑटोमैटिक तरीके से ब्लू चेकमार्क मिलेगा, जो पहले केवल कॉरपोरेट्स, सेलेब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को दिया जाता था। 

ब्लू टिक के लिए ट्विटर यूजर्स को अमेरिका में 4.99 डॉलर के बजाय 7.99 डॉलर प्रति माह का भुगतान करना होगा। मस्क ने संकेत दिया है कि अन्य देशों में लोगों की परेचिंग पावर के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। वेरिफिकेशन के साथ नया ट्विटर ब्लू शुरुआत में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा। ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को ब्लू टिक के अलावा पहले की तुलना में आधे विज्ञापन दिखेंगे। सब्सक्राइबर्स लंबे वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे और उनका कंटेंट सर्च के रिजल्ट्स के साथ ही रिप्लाई थ्रेड्स और मेंशन लिस्ट्स में ऊंचे रैंक पर होगा।  

हालांकि, ट्विटर ब्लू का प्राइस बढ़ाने के बावजूद सहयोगी साइट्स पर बिना विज्ञापनों के आर्टिकल्स पढ़ने की सुविधा पहले ही हटा दी गई है। मस्क ने यह भी संकेत दिया है कि ट्वीट्स को एडिट करने की क्षमता जल्द ही प्रत्येक सब्सक्राइबर को उपलब्ध होगी, जो पहले केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए थी। 

मस्क ने ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद ब्लू टिक के लिए 20 डॉलर की फीस रखने का प्रपोजल दिया था। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य ट्विटर पर स्पैम को कम करना और बॉट्स के लिए स्थिति मुश्किल करना है। मस्क ने कंपनी के CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को कंपनी से बाहर कर दिया था। ट्विटर के लिए एक बड़ी समस्या मॉनेटाइजिंग की रही है। मस्क इसका समाधान करना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए कुछ बदलाव शुरू भी कर दिए हैं। भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर को प्रतिबंधित और गलत जानकारी वाले कंटेंट को रोकने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स को कानूनी तौर पर जवाबदेह बनाने के लिए केंद्र सरकार IT रूल्स में संशोधन कर रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  3. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  2. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  5. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  6. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  8. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  10. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.