डोनाल्ड ट्रम्प का Twitter अकाउंट 22 महीने बाद फिर शुरू, लाखों में बढ़ रहे फॉलोअर्स

पोल में देखा जा सकता है कि लगभग 51.8 फीसदी लोगों ने इसके हक में अपना वोट दिया। जबकि 48.2 प्रतिशत लोगों ने इसके खिलाफ वोट किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 12:30 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी 2021 से बंद था डोनाल्ड का ट्विटर अकाउंट
  • एलन मस्क ने ट्रम्प की वापसी के लिए ट्विटर पर करवाया सर्वे
  • सर्वे के बाद किया ट्रम्प को वापस लाने का ऐलान

एलन मस्क ने ट्विट के जरिए डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी का ऐलान किया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की Twitter पर वापसी हो गई है। डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया गया है। दरअसल 28 अक्टूबर को जब एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बने, तब से ही इस बात के कयास लगने लगे थे कि डोनाल्ड ट्रम्प को ट्विटर पर वापस लाया जा सकता है। अब एलन मस्क ने इस बात को सच साबित भी कर दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर एकाउंट पर लगा बैन अब हटा दिया गया है। इतना ही नहीं, जब से डोनाल्ड का ट्विटर अकाउंट लाइव हुआ है, उनके फॉलोअर्स भी लगातार बढ़ते ही चले जा रहे हैं। 

Twitter के बॉस एलन मस्क ने हाल ही में एक पोल के जरिए इस बात के बारे में लोगों की राय भी मांगी थी। एक ट्विटर पोल में मस्क ने ट्रम्प की ट्विटर पर वापसी के बारे में लोगों से पूछा था। मस्क ने कहा था कि पोल में जो भी रिजल्ट आएगा उसके आधार पर ही इसका फैसला होगा कि ट्रम्प को वापस लाया जाएगा कि नहीं। मस्क ने इसे लेकर एक सर्वे पोल किया और लगभग 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसके बारे में अपनी राय दी। 

Advertisement
इस ट्वीट के कुछ समय बाद ही डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट बहाल कर दिया गया। हालांकि, अकाउंट को रेस्टोर करने से पहले मस्क ने एक और ट्वीट किया था। इसमें लिखा था कि लोगों ने अपनी राय दे दी है, डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट फिर से बहाल किया जाएगा। पोल में देखा जा सकता है कि लगभग 51.8 फीसदी लोगों ने इसके हक में अपना वोट दिया। जबकि 48.2 प्रतिशत लोगों ने इसके खिलाफ वोट किया था। चूंकि ट्रम्प की वापसी चाहने लोगों की संख्या लगभग 4 प्रतिशत ज्यादा थी, इसलिए मस्क ने डोनाल्ड के ट्विटर अकाउंट को बहान करने का फैसला लिया। उनका अकाउंट शुरू होते ही उनके फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ने लगे। थोड़े ही समय में ट्रम्प के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई। यह अभी भी बढ़ रही है। 

दरअसल पिछले साल ट्रम्प के अकाउंट को बंद कर दिया गया था। उनके समर्थकों ने 6 जनवरी को देश में उत्पात मचाया था जिसके बाद उनके ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि अकाउंट्स को भी बंद कर दिया गया था। एलन मस्क जब ट्विटर के बॉस बने तो ट्रम्प के वापस आने की बात भी तभी उठने लगी, जिस पर काफी बवाल भी मचा। एक साल से बंद पड़ा डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट मस्क के आने के बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। बात अगर यू-ट्यूब की करें तो कंपनी के प्रवक्ता ईवी चोई ने कहा था कि अभी उनके अकाउंट को दोबारा शुरू करने की कोई योजना नहीं है। वहीं, फेसबुक अकाउंट के बारे में भी ऐसा ही कहा गया था। ट्रम्प ने उसके बाद अपना स्वयं का ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल भी शुरू किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  3. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  5. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  6. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  7. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  10. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.