कोरोनावायरस लॉकडाउन में Zomato की पहल, अब 80 शहरों में पहुंचाएगा राशन

ज़ोमैटो यूजर्स होमस्क्रीन पर उपलब्ध Zomato Market सेक्शन में जाकर अपने ऐप के जरिए ग्रोसरी डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 15:48 IST
ख़ास बातें
  • ज़ोमैटो ऐप में Zomato Market के नाम से आ रहा है खरीदारी का विकल्प
  • Swiggy ने भी लॉकडाउन के तहत अपनी ग्रॉसरी डिलिवरी सर्विस शुरू की
  • दोनों कंपनियों को पुलिश प्रशासन से नहीं मिल रही मदद

Swiggy ने भी देश के कई हिस्सों में एक किराने की डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है

Zomato ने घोषणा की है कि उसने भारत भर में 80 से अधिक शहरों में किराने का सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है ताकि लोगों को चल रहे कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुएं मिलती रहें। कंपनी ने पिछले महीने के अंत में केरल और हरियाणा के कुछ हिस्सों में Zomato Market ब्रांडिंग के तहत यह नई सेवा शुरू की थी। Zomato की तरह ही, प्रतिस्पर्धी Swiggy ने भी अपने ग्राहकों के लिए किराने की डिलीवरी करने शुरू की है। कंपनी के पास फरवरी 2019 से ही किराने का सामान और अन्य आवश्यक घरेलू सामान पहुंचाने के लिए स्विगी स्टोर्स उपलब्ध हैं। महामारी के कारण लोगों को घर से बाहन ना निकलने में मदद करने के लिए शॉपक्लूज़ और पेटीएम ने भी अपने प्लेटफार्मों के माध्यम से किराने का सामान डिलिवर करना शुरू कर दिया है।

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए  Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने घोषणा की है कि कंपनी ने भारत में किराने की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नए विभिन्न स्थानीय किराना स्टोर, एफएमसीजी कंपनियों और विभिन्न स्टार्टअप के साथ साझेदारी की है।

ज़ोमैटो यूजर्स होमस्क्रीन पर उपलब्ध Zomato Market सेक्शन में जाकर अपने ऐप के जरिए ग्रोसरी डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। किराने की डिलीवरी के अलावा, ज़ोमैटो ने ज़ोमैटो गोल्ड की सदस्यता को भी बिना किसी शुल्क के दो महीने तक आगे बढ़ा दिया है।

बता दें कि सरकार से आवश्यक सामान की डिलिवरी की अनुमती मिलने के बाद भी गुरुग्राम स्थित कंपनी के कई डिलिवरी पार्टनर ऑर्डर्स को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन उनको डिलिवरी देने से रोक रही है। ऐसा ही हाल स्विगी का भी है, जो देश में शुरुआती दिनों में लॉकडाउन के दौरान खाने का ऑर्डर पूरा नहीं कर पाई थी, जबकी सरकार की लिस्ट में इन सभी कंपनियों को डिलिवरी करने की अनुमती दी गई है।
Advertisement

Zomato के अलावा, Swiggy ने भी देश के कई हिस्सों में एक किराने की डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। कंपनी के पास कुछ शहरों में किराने का सामान पहुंचाने के लिए पहले से ही स्विगी स्टोर्स उपलब्ध थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.