कॉमिडियन समय रैना ने लॉन्‍च किया India’s Got Latent ऐप, जानें डिटेल

कॉमिडियन समय रैना (Samay Raina Comedian) ने अपने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) के लिए इसी नाम से एक ऐप लॉन्‍च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Indias Got Latent नाम से ऐप लॉन्‍च
  • मशहूर कॉमिडियन समय रैना ने किया लॉन्‍च
  • प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टाेर पर उपलब्‍ध

गूगल प्‍ले स्‍टोर ऐप्‍स की लिस्‍ट में सिर्फ एक दिन में समय रैना का ऐप टॉप 50 में आ गया है, जबकि ऐपल के ऐप स्‍टोर पर वह नंबर-1 है।

कॉमिडियन समय रैना (Samay Raina Comedian) ने अपने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) के लिए इसी नाम से एक ऐप लॉन्‍च कर दिया है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो गूगल प्‍ले स्‍टोर ऐप्‍स की लिस्‍ट में सिर्फ एक दिन में समय रैना का ऐप टॉप 50 में आ गया है, जबकि ऐपल के ऐप स्‍टोर पर वह नंबर-1 है। India's Got Latent के सभी ऐपिसोड ऐप में मौजूद हैं। ऐप के जरिए समय के शो की मेंबरशिप ली जा सकेगी, उनके शो में भाग लिया जा सकेगा, जिसकी शुरुआती कीमत 59 रुपये महीना है। 

ऐप में समय के शो के अलावा कविता और रैप जैसे जॉनर के शोज को भी शामिल किया गया है। इसमें इंडिया का पोएट्री शो, ‘काव्‍य सम्राट' और यूट्यूबर रोहन करिअप्‍पा का रैप शो भी शामिल होगा। 
Advertisement

समय रैना पहले ओटीटी पर नहीं आना चाहते थे। कहा जाता है कि एक बड़े स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म ने उन्‍हें अपने शो को उनके साथ जोड़ने के लिए कहा था। समय ने कहा था कि कोई और उन्हें यूट्यूब जैसी फ्रीडम नहीं देता। वह यूट्यूब मेंबरशिप के भी फैन हैं, जिसने क्र‍िएटर्स के लिए कमाई का नया रास्‍ता खोला है। रैना ने कहा है कि ऐप पर मौजूद कंटेंट ब्रैंड गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं होगा, जिससे कंटेंट क्र‍िएटर्स को ज्‍यादा फ्रीडम मिलेगी। 

India's Got Latent के अबतक 12 ऐपिसोड्स आए हैं। इनमें कई गेस्‍ट जैसे- सिद्धांत चतुर्वेदी, बादशाह, राखी सावंत, विपुल गोयल, उर्फी जावेद दिखाई दिए हैं। इस शो को यूट्यूब पर जबरदस्‍त लोकप्रियता मिली है और प्रति ऐपिसोड व्‍यूज का एवरेज 25 मिलियन है। रैना के खुद के सब्‍सक्राइबर 6.7 मिलियन के आसपास हैं। उनके शो में कई ब्रैंड्स की ब्रैंडिंग भी नजर आई है। 
Advertisement

India's Got Latent को खास बनाता है इसका स्‍कोरिंग फॉर्मेट। इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी, जजों के एक पैनल के सामने अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। फ‍िर भी खुद की परफॉर्मेंस को रेट करते हैं। अगर उनकी रेटिंग जजों की रेटिंग से मैच करती है तो वह शो से होने वाली पूरी आमदनी को जीत लेते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.