अब एंड्रॉयड यूजर इस ऐप से भर सकेंगे आयकर रिटर्न

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 5 मई 2016 16:53 IST
आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग वेबसाइट क्लियरटैक्स ने गुरुवार को अपना मोबाइल ऐप लांच करने की घोषणा की। ऐप के 'ऑफलाइन सिंक' फीचर की सुविधा से उपयोगकर्ता इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी अपने कर संबंधी विवरण भर सकते हैं और जैसे ही इंटरनेट की सुविधा मिलेगी, वैसे ही विवरण सर्वर पर अपलोड हो जाएंगे।

क्लियरटैक्स के संस्थापक अर्चित गुप्ता ने एक बयान में कहा, "भारतीय ग्राहकों के लिए कर चुकाने की प्रक्रिया सरल करने की हमारी कोशिश में एक समर्पित मोबाइल ऐप बहुत कारगर होगा।"

ऐप उपयोगकर्ताओं को रिफंड स्टेटस की जांच करने, टैक्स की गणना करने फॉर्म 16 अपलोड करने पर किराये की रसीद पाने जैसी सुविधा भी देता है।

क्लियरटैक्स वेबसाइट के जरिए करीब 10 लाख लोग ई-रिटर्न फाइल करते हैं, जनमें से 4 प्रतिशत लोग मोबाइल वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं। क्लियरटैक्स को इस ऐप को विकसित करने में करीब 5 महीने लगे। इस साल कंपनी का लक्ष्य ऐप के जरिए 5 लाख टैक्स रिटर्न का है।
Advertisement

शुरू में यह ऐप एंड्रायड आधारित मोबाइल फोन के लिए लॉन्च किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , apps, tax, cleartax
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  7. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  8. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  9. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  10. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.