WhatsApp पर FREE 'क्रिसमस गिफ्ट'! मिले ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान

Christmas पर आपको मैसेज करते वक्त जरा सावधान रहने की जरूरत है। आपकी खुशियों में हैकर्स ठगी की सेंध लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2025 10:06 IST
ख़ास बातें
  • बधाई संदेश भेजते और रिसीव करते समय सावधानी बरतने की जरूरत
  • क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट के रूप में झांसेदार लिंक मिलने की संभावना
  • फ्रॉड लिंक आमतौर पर आपको बहुत लुभावने अंदाज में मिलता है

Christmas 2025 पर आपको WhatsApp फ्रॉड मैसेज से जरा सावधान रहने की जरूरत है।

Christmas 2025: आज दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई भेजते हैं। लेकिन जरा सावधान! हैकर्स इस मौके का फायदा उठा सकते हैं आपके साथ ठगी करने के लिए। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि क्रिसमस के मौके पर यूजर्स को 'क्रिसमस गिफ्ट स्कैम' (Christmas Gift Scam) का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कि स्कैमर्स कैसे आपको क्रिसमस गिफ्ट, और क्रिसमस कूपन का झांसा देकर ठगी का शिकार बना सकते हैं। 

Christmas 2025 Free Gift Scam
Christmas 2025 पर आपको जरा सावधान रहने की जरूरत है। आपकी खुशियों में साइबर हैकर्स ठगी की सेंध लगा सकते हैं। एक रिपोर्ट (TOI) के मुताबिक क्रिसमस 2025 पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते और रिसीव करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। हैकर्स और साइबर ठग क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट के रूप में झांसेदार लिंक आपको भेजकर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। मेलिशियस या फेक गिफ्ट लिंक (Fake Gift Link) लिंक भेजकर आपके अकाउंट को मिनटों में खाली किया जा सकता है। 

कैसे पहचानें फ्रॉड वाला लिंक
फ्रॉड लिंक आमतौर पर आपको बहुत लुभावने अंदाज में भेजा जाता है। यह “Merry Christmas! You've received a gift” के रूप में या,  “Claim your Christmas Bonus Here!" जैसे लिंक के रूप में आपको WhatsApp आदि पर रिसीव होता है। जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है चीजें तेजी से बदलती हैं और आपके डिवाइस पर काफी कुछ होने लगता है। 

कुछ ही पलों में यूजर को एक ऐसी वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाता है जो बिल्कुल किसी बड़े बैंक की अधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखती है। गिफ्ट पाने के लिए यूजर से उसके बैंक अकाउंट संबंधी डिटेल्स, मोबाइल नम्बर और OTP मांगा जाता है। जब आप ये डिटेल्स भर रहे होते हैं तो आपको भनक तक नहीं लग पाती है कि हैकर्स आपकी एक्टिविटी को ट्रैक कर रहे हैं और आपका डिवाइस उनके कंट्रोल में पहुंच चुका है। आपके अकाउंट डिटेल्स चुराकर हैकर्स मिनटों में आपके अकाउंट को खाली कर सकते हैं। 

ऐसा लिंक मिले तो हो जाएं सावधान
इस तरह के फ्रॉड लिंक पर क्लिक करने से पहले आप सूझबूझ से इससे बच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि इस तरह के लिंक आमतौर पर कैसे होते हैं और इन्हें कैसे पहचाना जा सकता है- 

Advertisement
  • कोई ऐसा लिंक जो आपको बिना किसी भागीदारी या मेहनत के मुफ्त में पैसा, या गिफ्ट देने के लिए ऑफर करता हो। 
  • कोई ऐसा मैसेज जो कहता हो, "इसे अपने 10 दोस्तों के साथ शेयर करें और गिफ्ट अनलॉक करें", पर क्लिक करने से बचें। 
  • इस तरह के मैसेज में किसी बड़े ब्रांड का नाम अटपटे अंदाज में लिखा होता है, उदाहरण के लिए Amazon को ''Amaz0n'' लिखा गया हो। आप इसे पहचान सकते हैं। 
  • कोई ऐसा मैसेज जिसमें गिफ्ट पाने के लिए आपसे आपके अकाउंट डिटेल्स मांगे गए हों। 

कैसे करें बचाव

  • किसी भी लिंक पर बिना सोचे समझे, और जांच परख बिना क्लिक न करें। 
  • WhatsApp पर टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन ऑन कर लें और लिंक्ड डिवाइसेज को जरूर चेक करें। 
  • किसी भी स्थिति में संदिग्ध दिखने वाले लिंक पर OTP या CVV नम्बर शेयर न करें। 
  • अगर गलती से आपने कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड कर भी लिया तो तुरंत अपने डिवाइस पर इंटरनेट बंद कर दें और उस ऐप को अन-इंस्टॉल (Uninstall) कर दें। 
  • अगर आप साइबर क्राइम का शिकार हो जाएं तो नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1903 पर कॉल करें, या फिर cybercrime.gov.in पर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.