देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर

Zoho का Arattai ऐप अब फोटो को स्टिकर में बदलने का फीचर दे रहा है। हाल ही में इसमें चैट बैकअप सपोर्ट भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Arattai में फोटो से स्टिकर बनाने का नया फीचर जोड़ा गया
  • यूजर्स अब चैट्स का बैकअप Google Drive और iCloud पर ले सकते
  • इससे पहले जोड़ा गया था End-to-End Encryption फीचर

Arattai ऐप में फोटो को स्टिकर में बदलने का नया फीचर इंटरफेस

Photo Credit: Arattai

Zoho के स्वामित्व वाला देसी मैसेजिंग ऐप Arattai लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। अब कंपनी ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके तहत यूजर्स किसी भी फोटो को सीधे स्टिकर में बदल सकते हैं। ऐप के प्रीव्यू के मुताबिक यूजर अपने फोन के कैमरे से फोटो क्लिक करके उसे स्टिकर में कन्वर्ट कर सकते हैं और फिर उसे चैट्स में आसानी से शेयर कर सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए काम का माना जा रहा है जो कस्टम स्टिकर्स बनाकर चैटिंग को थोड़ा पर्सनल बनाना चाहते हैं।

यह पिछले 10 दिनों में Arattai का दूसरा बड़ा अपडेट है। इससे पहले 21 मार्च को कंपनी ने चैट बैकअप फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को Android पर Google Drive और iOS पर iCloud में बैकअप कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें रिस्टोर भी कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह फीचर डेटा सेफ्टी और कन्वीनियंस को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

Advertisement

फीचर्स की बात करें तो Arattai में कुछ ऐसे ऑप्शन्स भी दिए गए हैं जो WhatsApp में फिलहाल नहीं मिलते। इनमें बिना मोबाइल नंबर शेयर किए यूजरनेम के जरिए चैट करने का विकल्प, क्लाउड में मैसेज, मीडिया और नोट्स को सेव और ऑर्गनाइज करने की सुविधा, और “Meetings” टैब के जरिए वीडियो मीटिंग शेड्यूल करना शामिल है।

हालांकि ऐप में अभी भी कुछ ऐसे फीचर्स की कमी है जो WhatsApp में पहले से मौजूद हैं, जैसे पेमेंट्स, इवेंट्स, डिसअपीयरिंग मैसेज और एडवांस चैट सिक्योरिटी ऑप्शन्स। वहीं, पिछले साल के आखिर में Arattai में प्राइवेसी से जुड़ा अपडेट भी लाया गया था, जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर सभी डायरेक्ट चैट्स एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ भेजे जाते हैं, यानी मैसेज भेजने से पहले ही सुरक्षित कर दिए जाते हैं।

Arattai भारत में WhatsApp का सीधा प्रतियोगी माना जाता है। ऐप को उस समय ज्यादा चर्चा मिली थी जब IT मंत्री Ashwini Vaishnaw और Dharmendra Pradhan ने इसे WhatsApp के स्वदेशी ऑप्शन के तौर पर सपोर्ट किया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.