पहले लगाया धमकी देने का आरोप, अब Apple के CEO टिम कुक से मिले Elon Musk, जानें क्‍या गुफ्तगू हुई

Elon Musk Tim Cook Meeting : एलन मस्‍क ने ट्वीट किया है, जो बताता है कि यह मुलाकात Apple के मुख्‍यालय में हुई। मस्‍क के ट्वीट से ऐसा लगता है मानो टिम कुक ने उन्‍हें आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 11:59 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क और टिम कुक के बीच हुई मुलाकात
  • ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा कि अच्छी बातचीत रही
  • मस्‍क ने कहा, गलतफहमी दूर हुई

Elon Musk Tim Cook Meeting : महज 5 सेकंड का एक वीडियो भी मस्‍क ने शेयर किया है, जिसमें संभवत: मस्‍क औेर टिम कुक आसपास खड़े हैं।

ट्विटर (Twitter) के बारे में इतनी बातें साल भर में नहीं हुई होंगी, जितनी एलन मस्‍क (Elon Musk) के इसे खरीदने के बाद से हो रही है। दो दिन नहीं हुए, जब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के नए मालिक एलन ने ऐपल (Apple) पर ट्विटर को ऐप स्टोर से ब्लॉक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मस्क ने कहा था कि ऐपल ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर प्रेशर डाला जा रहा है। अब जानकारी मिल रही है कि एलन मस्‍क और ऐपल के CEO टिम कुक (Tim Cook) के बीच मुलाकात हुई है। 

खुद एलन मस्‍क ने इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने ट्वीट किया है, जो बताता है कि यह मुलाकात Apple के मुख्‍यालय में हुई। मस्‍क के ट्वीट से ऐसा लगता है मानो टिम कुक ने उन्‍हें आमंत्रित किया। महज 5 सेकंड का एक वीडियो भी मस्‍क ने शेयर किया है, जिसमें संभवत: मस्‍क औेर टिम कुक आसपास खड़े हैं, क्‍योंकि उनकी झलक वीडियो में दिख रहे पानी में नजर आती है।  
 
अपने ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा कि अच्छी बातचीत रही। हमने ट्विटर को ऐप स्टोर से हटाने को लेकर हुई गलतफहमी को भी दूर किया। साथ ही एलन ने यह भी बताया कि टिम स्पष्ट थे कि ऐपल ने कभी भी ऐसा करने के बारे में नहीं सोचा। मस्क ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगर एपल और गूगल की ओर से ट्विटर को ऐप स्टोर से हटाया जाता है तो वह अपना स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। 

ट्विटर खरीदने के बाद मस्‍क ने वहां बड़े पैमाने पर छंटनी की है। हजारों कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया गया है। जो बचे हैं, उनसे अतिरि‍क्‍त काम करवाया जा रहा है। कर्मचारियों को मिलने वाली कई सुव‍िधाओं में कटौती की गई है। इस बीच, Twitter के पूर्व सेफ्टी हेड Yoel Roth का मानना है कि यह नए मालिक Elon Musk की लीडरशिप में ट्विटर सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। Roth ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दिया था। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Tim Cook, Meeting, Apple, Twitter, Apple headquarters
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.