Amazon मात्र 2 रुपये में दे रहा है 4 महीने का Audible सब्सक्रिप्शन, जानें सब कुछ

चार महीने के बाद, Audible यूज़र्स को मेंबरशिप बनाए रखने के लिए प्रति महीना 199 रुपये का शुल्क देना होगा और यदि आप मेंबरशिप को रद्द करना चाहते हैं, तो आप वह भी आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Prime मेंबर्स को 2 रुपये में मिल रहा है 4 महीने का Audible सब्सक्रिप्शन
  • 4 महीने के बाद सब्सक्रिप्शन बनाए रखने के लिए हर महीने लगेंगे 199 रुपये
  • ऑडियोबुक और पॉडकास्ट सुनने के लिए बनाया गया है Audible प्लेटफॉर्म

2 रुपये में मिली Audible की 4 महीने की मेंबरशिप खत्म होने के बाद प्रति माह 199 रुपये चार्ज लगेगा

Amazon सिर्फ 2 रुपये में चार महीने का Audible सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इस ऑफर की घोषणा Amazon Prime Day 2021 डील्स के हिस्से के रूप में की गई है। इस डील की वैलिडिटी 12 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी। ऑडिबल सब्सक्रिप्शन ऑफर केवल प्राइम मेंबर्स के लिए होगा। बता दें कि 26 जुलाई और 27 जुलाई के लिए कंपनी ने प्राइम डे सेल घोषित है। Audible सब्सक्राइबर्स को हर महीने एक ऑडियोबुक टाइटल बिल्कुल फ्री मिलेगा।

ई-कॉमर्स दिग्गज ने इस ऑफर की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है। जो लोग Audible ऐप के बारे में नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह ऐप यूज़र्स को सुनने के लिए ऑडियोबुक और पॉडकास्ट की एक विशाल रेंज प्रदान करता है। ऑडियोबुक की कीमत अलग-अलग होती है और सब्सक्रिप्शन के साथ, यूज़र्स को हर महीने एक ऑडियोबुक मुफ्त में सुनने को मिलती है। Amazon हर महीने प्रत्येक सब्सक्राइबर के अकाउंट में एक यूनिट जमा करता है, जिससे वे मुफ्त में कोई भी ऑडियोबुक खरीद सकता है।
Advertisement

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Amazon Prime सदस्यों को पहले ही 90-दिनों का मुफ्त Audible सब्सक्रिप्शन मिलता है, इसलिए नए सदस्यों को इस ऑफर के तहत केवल एक महीना अतिरिक्त मिलेगा। पुराने सब्सक्राइबर्स के लिए यह ऑफर मुफ्त नहीं रहेगा। उन्हें प्रत्येक महीने की सदस्यता के लिए 199 रुपये कीमत चुकानी होगी।

Audible मेंबरशिप ऑफर के लिए साइन अप करने के लिए, इस पेज पर जाएं और यहां 'Get this deal' बटन पर टैप करें। इसके बाद अमेज़न साइट आपको पेमेंट पेज पर ले जाएगी। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूज़र्स वेबसाइट और ऐप के जरिए Audible का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। Amazon स्पष्ट करता है कि यह ऑफर मौजूदा और नए प्राइम सदस्यों के लिए लागू है, यह ऑडिबल के मौजूदा सदस्यों और उन ग्राहकों के लिए मान्य नहीं है, जिन्होंने पिछले 45 दिनों में अपनी ऑडिबल सदस्यता रद्द की है।
Advertisement

चार महीने के बाद, Audible यूज़र्स को मेंबरशिप बनाए रखने के लिए प्रति महीना 199 रुपये का शुल्क देना होगा और यदि आप मेंबरशिप को रद्द करना चाहते हैं, तो आप वह भी आसानी से कर सकते हैं। हर महीने एक मुफ्त ऑडियोबुक के अलावा, ऑडिबल सब्सक्रिप्शन ऑडिबल ओरिजिनल शो को अनलिमिटेड सुनने और ऑफलाइन सुनने की क्षमता भी प्रदान करता है। यह इको डिवाइस पर किताबें और पॉडकास्ट सुनने में का फीचर भी देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.