Airbnb ने रूस और बेलारूस में बंद की सर्विस, एक लाख शरणार्थियों को देगी मुफ्त घर

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद तमाम कंपनियां रूस में अपने कामकाज को रोक रही हैं या सीमित कर रही हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 18:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर ब्रायन चेसकी ने यह बताया है
  • उन्‍होंने यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भी मदद की अपील की है
  • कई और कंपनियों ने भी रूस से जुड़े अपने प्रोजेक्‍ट्स को रोका है

नेटफ्लिक्स ने भी रूस में भविष्‍य के अपने सभी प्रोजेक्‍ट्स और अधिग्रहणों को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

US-बेस्‍ड होम रेंटल कंपनी Airbnb रूस और बेलारूस में अपने सभी ऑपरेशंस को सस्‍पेंड कर रही है। कंपनी के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर ब्रायन चेसकी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। चेसकी ने ऐलान किया यूक्रेन में मौजूदा संकट के बीच कंपनी रूस और बेलारूस में सभी ऑपरेशंस को सस्‍पेंड कर देगी। बीते दिनों कंपनी के CEO ने बताया था कि कंपनी यूक्रेन के विस्‍थापित हुए 1 लाख शरणार्थियों को फ्री में घर देने के लिए काम कर रही है।

चेसकी ने ट्वीट के जरिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के लोगों से अपील की है कि वो Airbnb को शरणार्थियों को घर उपलब्ध कराने में मदद करें। उन्‍होंने कहा कि हमें पोलैंड, जर्मनी, हंगरी और रोमानिया समेत आसपास के देशों में ऐसे लोगों की जरूरत है, जो हमें अपने घरों की पेशकश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन घरों में सभी को फ्री में ठहराया जाएगा। इसका खर्च Airbnb और डोनर्स से मिली मदद से जुटाया जाएगा। 
Advertisement

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद तमाम कंपनियां रूस में अपने कामकाज को रोक या सीमित कर रही हैं। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भी रूस में भविष्‍य के अपने सभी प्रोजेक्‍ट्स और अधिग्रहणों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल ने भी एक बयान जारी करके कहा है कि जब तक यूक्रेन संघर्ष समाप्त नहीं हो जाता है, वह 2022 कान्‍स फेस्टिवल में रूस के ऑफ‍िशियल डेलिगेशन पर बैन लगाएगा। 
यूक्रेन को बड़े पैमाने पर क्रिप्‍टोकरेंसी में भी मदद मिल रही है। सोशल मीडिया पर अपील पोस्ट करने के बाद यूक्रेन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 80 लाख डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। 
Advertisement

दुनिया के बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड्स में शामिल Apple ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस में आईफोन और अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक दी है। गूगल, फोर्ड और हार्ले डेविडसन जैसे अमेरिकी ब्रांड्स ने भी रूस से दूरी बना ली है। गूगल को चलाने वाली Alphabet Inc ने अपने प्लेटफॉर्म से रूस के पब्लिशर्स को हटा दिया है। 

फोर्ड मोटर ने रूस में अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर को कामकाज बंद करने की जानकारी दी है और हार्ले डेविडसन ने रूस में अपने बिजनेस और बाइक्स की शिपमेंट को रोक दिया है। ब्रिटिश सैटेलाइट कंपनी वनवेब (OneWeb) ने कजाकिस्तान में रूस के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सभी लॉन्‍च को सस्‍पेंड करने का फैसला किया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.