इन ऐप की मदद से स्मार्टफोन से ही मिल जाएगा लोन!

अगर आप कर्ज लेने के लिए विकल्प तलाश रहे हैं तो 'तुरंत' लोन देने वाले कुछ ऐप का रुख कर सकते हैं। होम लोन, कार व बाइक लोन और पर्सनल लोन जैसी सेवाओं के साथ ऐप का इस्तेमाल आजकल ट्रेंड में है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 11:32 IST
ख़ास बातें
  • ऐप के जरिए भी आप पा सकते हैं लोन
  • ऐसे ज्यादातर ऐप हैं कागजी झंझट से मुक्त
  • एनबीएफसी से संबद्ध संस्थाएं देती हैं पैसा
तकनीक के इस दौर में 'कागज़ी झंझट' से बचने के लिए आज की पीढ़ी फ्लाइट, रेलवे, बस टिकट से लेकर आधार-पैन कार्ड बनवाने जैसी सुविधाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाना पसंद करती है। कर्ज लेने के लिए भी आजकल तमाम सरकारी और निजी बैंक अपने ऐप पर जरूरी दस्तावेज जमा करवाकर सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। अगर आप कर्ज लेने के लिए इनसे अलग विकल्प तलाश रहे हैं तो 'तुरंत' लोन देने वाले कुछ ऐप का रुख कर सकते हैं। होम लोन, कार व बाइक लोन और पर्सनल लोन जैसी सेवाओं के साथ ऐप का इस्तेमाल आजकल ट्रेंड में है।
 
जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद सिबिल स्कोर के आधार पर ये ऐप आपका क्रेडिट स्कोर जांचते हैं और अगर आप योग्य पाए जाते हैं तो तय समयसीमा के भीतर आपको लोन मिल सकता है। आइए जानें ऐसे 4 ऐप के बारे में...
Advertisement
 

PaySense

पेसेंस नाम का यह ऐप आपको मेडिकल इमर्जेंसी से लेकर स्मार्टफोन खरीदने तक के लिए लोन उपलब्ध करवाने का दावा करता है। इस ऐप की शुरुआती शर्तें हैं कि आवेदक वेतनभोगी कर्मचारी होना चाहिए और वह अपने बैंक एकाउंट में कम से कम 15,000/प्रतिमाह सैलरी पाता हो। आवेदक की उम्रसीमा 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। तमाम शर्तों के साथ यह ऐप आपको 3 से 4 वर्किंग डे के भीतर राशि मुहैया करवाने का वादा करता है। ऐप के बाकी नियम आप प्लेस्टोर पर जाकर डाउनलोड करने से पहले या बाद में पढ़ सकते हैं। एक और खास बात आपको बता दें कि पेसेंस ऐप का करार एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनैंशियल कॉर्पोरेशन) आईआईएफएल से है। एनबीएफसी दरअसल रिजर्व बैंक से संबद्ध संस्था है, जिसके वर्तमान में 35 लाख ग्राहक हैं। गूगल प्लेस्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4 प्लस है।
 

mPokket

इस ऐप को अब तक तकरीबन 1 लाख यूजर अपने स्मार्टफोन में इंस्टाल कर चुके हैं। गूगल प्लेस्टोर पर 4.5 से ज्यादा की रेटिंग वाला यह ऐप जरूरतमंदों को कर्ज मुहैया करवाता है। खास तौर से यह ऐप छात्रों को उनकी जरूरत में पेटीएम में कर्ज की राशि पहुंचाने का दावा करता है। इस ऐप ने खुद को एक ऐसा मार्केटप्लेस बताया है, जो ज़रूरतमंद लोगों के कर्ज देने वाले लोगों व कंपनियों से जोड़ने का काम करता है।
 

Upwards Quick Loan

गूगल प्लेस्टोर पर 4 रेटिंग वाला यह ऐप आपको 15,000 से 50,000 तक का लोन दिलाने का दावा करता है।  कंपनी दोपहिया वाहन खरीदने, मेडिकल इमर्जेंसी और घर बनाने जैसे खर्चों के लिए कर्ज मुहैया करवाती है। यह कंपनी एनबीएफसी से संबद्ध बजरंग इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए योग्य आवेदकों को पैसा देती है।
Advertisement
 

CASHe – Instant Personal Loans

गूगल प्ले स्टोर पर 4 प्लस रेटिंग वाला यह ऐप आवेदक को 10,000 से 2 लाख रुपये तक का कर्ज दिला सकता है। ऐप का दावा है कि नियम और शर्तों के मुताबिक अगर आवेदक योग्य पाया जाता है तो बिना पेपरवर्क और समय खपाए कुछ ही मिनट में लोन अप्रूव हो जाएगा। इसे ऐप को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर चुके हैं। यह ऐप एनबीएफसी से संबद्ध भानिक्स फाइनैंस ऐंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड से लोन दिलाता है।
 
साफ कर दें कि हमने इनमें किसी ऐप को निजी इस्तेमाल में नहीं लाया है। हमने आपकी सुविधा के लिए प्लेस्टोर पर एंड्रॉयड यूज़र द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर एक सूची तैयार की है। अगर आप ज़रूरतमंद हैं तो इन ऐप को इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके बाद आप अपने अनुभव को हमारे साथ साझा कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.