Vivo X60 Pro+ के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 888 SoC के साथ मिलेगी 55W फास्ट चार्जिंग

Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। अब इस स्मार्टफोन के न्यू लीक से पता चला है कि ये फोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के नाम से आएगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60 Pro+ को 55W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है
  • Vivo X60 Pro+ के बैक में 4 कैमरों का सेटअप मिल सकता है
  • इस फोन को जनवरी 2021 में ही लॉन्च किया जा सकता है

Vivo X60 और Vivo X60 Pro को 30 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया गया था

Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। अब इस स्मार्टफोन के न्यू लीक से पता चला है कि ये फोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के नाम से आएगा। टिपस्टर ने इसके अलावा फोन की 3C नेटवर्क सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को भी शेयर किया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 55W सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग का भी फीचर मिलेगा। पिछले हफ्ते वीवो X60 सीरीज के लॉन्च के समय कंपनी द्वारा Vivo X60 Pro + को टीज किया गया था।

Vivo X60 Pro+ के बारे में एक पॉप्युलर टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर जानकारी साझा की है। इससे पहले आपको बता दें कि Vivo X60 और Vivo X60 Pro को पिछले साल 30 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Vivo X60 Pro+ इस सीरीज में न्यू प्रीमियम फोन होगा, जिसे जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X60 Pro+ के बारे में लीक रिपोर्ट से पता चला है कि फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ पेश किया जाएगा। Vivo X60 Pro+ इस सीरीज में पहला फोन होगा, जिसमें इस न्यू प्रोसेसर को दिया जाएगा। इससे पहले हाल में लॉन्च हुए Vivo X60 और Vivo X60 Pro को Samsung Exynos 1080 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था।

Vivo X60 Pro+ के बारे में टिपस्टर ने जानकारी दी है कि इस फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन को डिस्प्ले में सिंगल पंच होल कट आउट के साथ पेश किया जा सकता है।
Advertisement

Vivo X60 Pro+ में Zeiss सर्टिफाइड ऑप्टिकल लेंस दिया जा सकता है। टिपस्टर के मुताबिक ये स्मार्टफोन Zeiss's T कोटिंग के साथ पेश किया जाएगा। My Fix Guide की रिपोर्ट के मुताबिक इस नए वीवो फोन को 20 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X60 Pro, vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.