5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 50MP कैमरे वाला सस्ता 5G Vivo फोन महज 10 हजार रुपये में

Vivo T3 Lite 5G में 50MP का रियर कैमरा है। इसके अलावा फोन में 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 20:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 Lite 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले है।
  • Vivo T3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo T3 Lite 5G में 5000mAh बैटरी है।

vivo T3 Lite 5G फोन Android 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है।

vivo T3 Lite 5G एक सस्ता 5G स्मार्टफोन है, जिसे आप इस दिवाली खरीद सकते हैं। इस फोन को आप लगभग 10 हजार रुपये के आसपास कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। लगभग 10 हजार रुपये की कीमत में 5G फोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। vivo T3 Lite 5G को Flipkart से 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 5 पर्सेंट का अनलिमिटिड कैशबैक मिल सकता है, जो लगभग 574 रुपये होता है। हम आपको यहां vivo T3 Lite 5G के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं।    

vivo T3 Lite 5G Price in India, Sale Offers

vivo T3 Lite 5G को Flipkart पर 11,499 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 6GB रैम वेरिएंट की है। इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक मिल जाएगा। फोन को 3,833 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा सकता है।

vivo T3 Lite 5G Features Specifications  

vivo T3 Lite 5G में 6.56 इंच का (1612 × 720 पिक्‍सल्‍स) HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। Vivo T3 Lite 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB  और 6GB LPDDR4x RAM ऑप्‍शन आपको मिल जाता है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 1टीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं। 

vivo T3 Lite 5G फोन Android 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है और एसडी कार्ड के लिए स्‍लॉट अलग से है। 

vivo T3 Lite 5G Camera Details

Vivo T3 Lite 5G में 50MP का रियर कैमरा है। इसके अलावा फोन में 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा है।

vivo T3 Lite 5G Battery Details

vivo T3 Lite 5G फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों के रूप में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm का ऑडियो जैक जैसी सुविधाएं हैं। फोन का वजन 185 ग्राम है। फोन को IP64 रेटिंग इसे मिली है, जो फोन को धूल और छींटों के नुकसान से बचाती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.