Poco M3 सबसे सस्ते 6000mAh बैटरी, 6GB रैम फोन की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Poco M3 को 9 फरवरी को सबसे पहले सेल के लिए पेश किया गया था। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2021 09:03 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 में सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • Poco M3 के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • फोन में 6.53-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है

Poco M3 ड्यूल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है।

Poco M3 आज 16 फरवरी को भारत में एक बार फिर दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा। कंपनी ने इस फोन को भारतीय मार्केट में 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया था। Poco M3 को 9 फरवरी को सबसे पहले सेल के लिए पेश किया गया था। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन की यूएसपी कम कीमत में मिल रही 6GB रैम और 6000mAh बैटरी, Qualcomm Snapdragon 662 SoC है। भारतीय मार्केट में उपलब्ध यह सबसे सस्ता 6GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला फोन है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हम आपको यहां फोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, सेल ऑफर्स और प्राइस की जानकारी दे रहे हैं।
 

Poco M3 Price India, Sale Offers

Poco M3 की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है, इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिल रही है। वहींं फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को 1834 रुपये की नो कॉस्ट EMI में भी खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर के तहत अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Poco M3 specifications, Features

Poco M3 में कैमरा के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, F/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो F/2.05 लेंस का उपयोग करता है।

Poco M3 में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।
Advertisement

Poco M3 ड्यूल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 एस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।


Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.