OnePlus Watch की पहली सेल 21 अप्रैल से, रेगुलर कस्टमर्स के लिए 22 अप्रैल से होगी उपलब्ध

21 अप्रैल की पहली सेल रेड क्लब मेंबर्स के लिए। RTOS पर चलने वाली इस स्मार्ट वॉच में कई तरह के सेंसर्स और प्रोटेक्शन भी दिये गये हैं। रेगुलर कस्टमर इसको 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon और Flipkart से खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 14:55 IST
ख़ास बातें
  • 22 अपैल दोपहर 12 बजे से Amazon और Flipkart पर उपलब्ध।
  • वन प्लस स्मार्ट वॉच में GPS और Bluetooth 5.0 के साथ 402mAh की बैटरी।
  • RTOS पर चलने वाली इस वॉच में धूल और पानी से बचाव के फीचर्स भी हैं मौजूद।

राउंड डायल वाली वनप्लस स्मार्ट वॉच कोबाल्ट, क्लासिक और मूनलाइट एडिशन के साथ आती है।

One Plus Watch 21 अप्रैल से भारत में पहली बार सेल पर आ रही है। यह सेल रेड क्लब मेंबर्स के लिए होगी. इसके एक दिन बाद यानी 22 अप्रैल से यह नॉन मेंबर्स के लिए भी उपलब्ध होगी। यह कंपनी की पहली स्मार्ट वॉच है जिसे पिछले महीने OnePlus 9 series के साथ सामने लाया गया था। OnePlus Watch की पहली सेल एक्सक्लूसिव तौर पर रेड क्लब मेंबर्स के लिए ही होगी. उसके बाद 22 अप्रैल से इसे नॉन मेंबर्स भी खरीद सकेंगे। इस स्मार्ट वॉच में राउंड डायल है जिसके दाहिने तरफ दो बटन दिये गये हैं। यह स्मार्ट वॉच Google WearOS पर नहीं चलती। यह RTOS आधारित स्मार्ट वॉच है। कंपनी का कहना है कि RTOS इसकी बैटरी लाइफ को बेहतर बनाता है।

OnePlus Watch price in India, sale details


भारत में OnePlus Watch की कीमत 14,999 रुपये है। यह दो कलर वेरिएंट- मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट सिलवर में आती है। वहीं इसका एक लिमिटेड एडिशन कोबाल्ट भी उपलब्ध है। कोबाल्ट एडिशन कब से उपलब्ध होगा इसके बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी गयी है। Red Cable Club members के लिए यह वॉच 21 अप्रैल से OnePlus.in वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। रेगुलर कस्टमर इसको 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon और Flipkart से खरीद सकेंगे।

OnePlus Watch specifications, features


Advertisement
OnePlus Watch चलती है RTOS पर जिसे Real-time Operating System भी कहा जाता है। यह केवल Android OS को ही सपोर्ट करती है। OnePlus Watch में 1.39 इंच की एचडी (454x454 पिक्सल) की AMOLED डिस्पले है। यह 326 ppi pixel density और 2.5D curved glass protection के साथ आती है।

इस स्मार्ट वॉच का क्लासिक एडिशन 316L स्टेनलेस स्टील से बना है जबकि कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन कोबाल्ट एलॉय से बना है। क्लासिक एडिशन Fluoroelastomer की पट्टी के साथ आता है जबकि कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन वेगन लेदर पट्टी के साथ आता है। OnePlus Watch के सेंसर्स की बात करें तो इसमें acceleration सेंसर, gyroscope सेंसर, geomagnetic सेंसर, optical heart rate और blood oxygen सेंसर, ambient light सेंसर, air pressure सेंसर, और capacitance सेंसर देखने को मिलते हैं।
Advertisement

इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS और Bluetooth 5.0 भी है। स्मार्ट वॉच में 402mAh की बैटरी है। दावा किया गया है कि बैटरी साधारण प्रयोग में 14 दिन, स्लीप ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग में 5 दिन और जीपीएस के लगातार प्रयोग में 25 घंटे चल जाती है। OnePlus Watch में 5ATM और IP68 का डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस पहले से ही मौजूद है। साथ ही आपको इसमें मिलता है एक स्पीकर, माइक्रोफोन और 4जीबी की स्टोरेज। वज़न में यह 45ग्राम की है और माप की बात करें तो घड़ी का आकार 46.4x46.4x10.9mm का है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.