WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे

WhatsApp ने आज भारत में Meta के एनुअल बिजनेस समिट के तीसरे एडिशन में मेटा बिजनेस एजेंट (Meta Business Agent) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 14:48 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने Meta के एनुअल बिजनेस समिट के तीसरे एडिशन का आयोजन किया।
  • भारत में मेटा बिजनेस एजेंट (Meta Business Agent) लॉन्च हो गया है।
  • मेटा बिजनेस के लिए अपने AI पावर्ड सॉल्यूशन को प्रमोट कर रही है।

WhatsApp लगातार AI के उपयोग में विस्तार कर रही है।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp ने आज भारत में Meta के एनुअल बिजनेस समिट के तीसरे एडिशन में मेटा बिजनेस एजेंट (Meta Business Agent) लॉन्च कर दिया है। सोशल मीडिया दिग्गज बिजनेस के लिए अपने AI पावर्ड सॉल्यूशन को प्रमोट कर रही है, जिससे वे कस्टमर से बातचीत, सेल्स और डेली के काम को ऑटोमेट लेवल पर कर पाएं। कंपनी ने बड़े बिनेस के लिए Meta बिजनेस एजेंट प्लेटफॉर्म भी पेश किया। इसके साथ ही बिजनेस डिस्कवरी फीचर भी आए हैं, जिनसे यूजर्स सीधे WhatsApp में ही बिजनेस सर्च कर सकते हैं।

भारत में आया Meta Business Agent

Advertisement


Meta का बिजनेस एजेंट बिजनेस को AI का उपयोग करके 24 घंटे कस्टमर सपोर्ट देने में मदद करता है। यह असिस्टेंट कस्टमर के सवालों के जवाब दे सकता है, मर्चेंट के कैटलॉग से प्रोडक्ट रिकमेंड कर सकता है, अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है, लीड्स को क्वालिफाई कर सकता है और सेल्स से संबंधित बातचीत में मदद कर सकता है। यह बातचीत की समरी, कस्टमर इनसाइट और मिस्ड इंटरेक्शन के अपडेट भी देता है। बिजनेस AI एजेंट को इस तरह भी कॉन्फिगर कर सकते हैं कि जरूरत पड़ने पर बातचीत किसी ह्यूमन रिप्रेजेंटेटिव को ट्रांसफर कर दी जाए।

Meta बिजनेस एजेंट प्लेटफॉर्म उन बड़ी कंपनियों के लिए हैं जो बड़े स्तर पर AI पावर्ड बिजनेस एजेंट बनाना, कस्टमाइज करना और उन्हें अप्लाई करना चाहती हैं। यह Shopify, Zendesk और Shopee जैसे मौजूदा बिजनेस सिस्टम के साथ इंटीग्रेट है। WhatsApp बिजनेस प्लेटफॉर्म के साथ भी काम करता है। कंपनी ने Swiggy, Madhulika Enterprises और Kaizen Adventours जैसी कंपनियों की बात की जो कि पहले से ही कस्टमर सपोर्ट, लीड मैनेजमेंट और ऑपरेशनल वर्कफ्लो के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही हैं।

AI से संबंधित घोषणाओं के साथ-साथ WhatsApp ने ऐसे डिस्कवरी फीचर भी पेश किए हैं जिनसे यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही नाम से बिजनेस सर्च कर पाएंगे। यूजर्स दोस्तों और परिवार के साथ बिजनेस प्रोफाइल भी शेयर कर पाएंगे। इसके जरिए मैसेजिंग ऐप से बाहर निकले बिना ही मर्चेंट्स को सर्च करना आसान बनाना है। इस महीने के शुरू में कंपनी ने WhatsApp बिजनेस प्लेटफॉर्म के लिए टोकन-बेस्ड प्राइसिंग मॉडल पेश किया था और दुनिया भर में AI बिजनेस एजेंट कैपेसिटी का एक्सेस बढ़ाया था। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.