Google का Gemini AI app भारत में लॉन्‍च, हिंदी समेत 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट

Gemini AI app पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती, मलयालम, बंगाली, कन्नड़, तमिल, मराठी, तेलुगु और उर्दू में सपोर्ट उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जून 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • जेमिनी एआई ऐप भारत में लॉन्‍च
  • हिंदी समेत 9 भारतीय भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  • ओपनएआई से करेगा मुकाबला

जिसने भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया है, उसे जेमिनी को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

Photo Credit: Google

Gemini AI app in India : गूगल ने लंबे इंतजार के बाद जेमिनी का मोबाइल ऐप (Gemini AI app) भारत में लॉन्च कर दिया है। ऐप की सबसे बड़ी खूबी है कि यह 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। जेमिनी ऐप गूगल के सबसे काबिल एआई मॉडल जेमिनी एडवांस्ड से पैक है। इसका मतलब है कि लोग अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सब्‍जेक्‍ट पर इन्‍फर्मेशन पा सकेंगे। जेमिनी एआई ऐप का मुकाबला सीधे तौर पर ओपनएआई के चैटजीपीटी से होगा। हालांकि भाषाओं की उपलब्‍धा जेमिनी एआई को आगे ले जा सकती है।  

गूगल ने बताया है कि Gemini AI app पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती, मलयालम, बंगाली, कन्नड़, तमिल, मराठी, तेलुगु और उर्दू में सपोर्ट उपलब्ध होगा। इसके साथ ही लोगों के सर्च करने के तरीके में भी बदलाव होगा।
Advertisement
 

गूगल के CEO सुंदर पिचाई (Sundar pichai) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जेमिनी मोबाइल ऐप के लॉन्‍च की जानकारी शेयर की। उन्‍होंने लिखा कि आज हम भारत में जेमिनी मोबाइल एप लॉन्च कर रहे हैं, जो अंग्रेजी समेत 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। हम सभी 9 भाषाओं को जेमिनी एडवांस्ड के साथ-साथ बाकी नए फीचर्स भी ऐड कर रहे हैं। 
Advertisement

जेमिनी एआई को लेकर तमाम इन्‍फर्मेशन गूगल ने एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में भी शेयर की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिसने भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया है, उसे जेमिनी को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इस पर भी उसी तरह से सवालों के जवाब मिल सकते हैं जैसे चैटजीपीटी पर मिलते हैं। जेमिनी का इस्तेमाल गूगल ऐप के जरिए आईओएस यूजर्स भी कर सकेंगे।
 

What is Gemini App 

जेमिनी ऐप यूजर्स को उसकी जरूरत के हिसाब से लिखने, बोलने, फोटो वगैरह ऐड करने की इजाजत देता है। इमेज जनरेट करने के लिए प्रॉम्‍प्‍ट लिखना होता है। याद रहे कि गूगल ने 6 दिसंबर 2023 को जेमिनी एआई को लॉन्च किया था। यह मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग मॉडल (एमएमएलयू) पर आधारित है और साइबर अटैक से भी सिक्‍योटिरी देता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.