Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!

Unitree ने Superman नाम का ह्यूमैनॉइड रोबोट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह 2 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है और 45.6kmph की रफ्तार पकड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Unitree Superman रोबोट 2 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है
  • रोबोट की टॉप स्पीड 45.6kmph तक होने का दावा
  • कंपनी ने Superman को तीन महीने में तैयार करने की बात कही

Unitree के Superman ह्यूमैनॉइड रोबोट ने 2 मीटर जंप का दावा किया

Photo Credit: Unitree

चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है, जो अपनी रफ्तार और जंपिंग क्षमता की वजह से चर्चा में है। कंपनी ने इसका नाम Superman रखा है और दावा किया है कि यह बिना दौड़ लगाए करीब 2 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है। इतना ही नहीं, इसकी बताई गई टॉप स्पीड भी इंसानों के सबसे तेज स्प्रिंट से ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक, इस रोबोट को तैयार करने में सिर्फ तीन महीने से थोड़ा ज्यादा समय लगा है।

Unitree के मुताबिक, Superman ह्यूमैनॉइड रोबोट करीब 2 मीटर का स्टैंडिंग वर्टिकल जंप कर सकता है। खास बात यह है कि रोबोट की लेग लेंथ सिर्फ 0.85 मीटर है। कंपनी का कहना है कि इसकी जंपिंग क्षमता इंसानों के स्टैंडिंग हाई जंप के रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। Unitree ने इसका एक डेमो वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रोबोट को बिना रन-अप के ऊपर की तरफ छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। कंपनी ने इस प्रदर्शन को अपनी नई मशीन की फिजिकल कैपेबिलिटी दिखाने के लिए पेश किया है।

Superman की दूसरी बड़ी खासियत इसकी रनिंग स्पीड है। Unitree का दावा है कि रोबोट की टॉप स्पीड 12.66 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच सकती है। इसे किलोमीटर प्रति घंटे में बदलें तो यह करीब 45.6 kmph बैठती है। कंपनी के मुताबिक, यह स्पीड इंसानों की अब तक दर्ज की गई सबसे तेज स्प्रिंट स्पीड से भी ज्यादा है।

इस तुलना में अक्सर जमैका के रनर Usain Bolt का नाम सामने आ रहा है। 2009 में 100 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते समय Bolt की पीक स्पीड करीब 12.4 मीटर प्रति सेकंड दर्ज की गई थी। Unitree के बताए 12.66 मीटर प्रति सेकंड के आंकड़े के हिसाब से Superman इससे थोड़ा आगे निकलता है। हालांकि, यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह तुलना अलग-अलग परिस्थितियों में लिए गए आंकड़ों पर आधारित है और Unitree के दावों का स्वतंत्र वैरिफिकेशन अभी नहीं हुआ है।

Unitree का कहना है कि Superman को डेवलवप करने में तीन महीने से थोड़ा ज्यादा समय लगा। कंपनी ने इसे फिलहाल अपनी फिजिकल परफॉर्मेंस की सीमाओं को दिखाने वाले प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया है। Unitree के मुताबिक, आने वाले महीनों में इस मशीन में अभी और सुधार की गुंजाइश है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.