AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...

कंपनियों को लगा था कि इंसानों की जगह AI से काम लिया जा सकता है। लेकिन अब यह बात उल्टी पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 08:57 IST
ख़ास बातें
  • टेक कंपनियां फिर से कर्मचारियों की भर्ती करने लगी हैं।
  • मानव कर्मचारियों के बिना बिजनेस को आगे ले जाना मुश्किल- रिपोर्ट
  • क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं को ऑटोमेटेड सिस्टम हल नहीं कर पा रहे।

AI को सबकुछ मानकर कंपनियों ने बीते कुछ महीनों में जमकर छंटनी की थी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या, AI को सबकुछ मानकर कंपनियों ने बीते कुछ महीनों में जमकर छंटनी की। एक साल के भीतर लाखों कर्मचारी अपनी नौकरियां गंवा बैठे। AI बूम के चलते कंपनियों को लगा था कि इंसानों की जगह AI से काम लिया जा सकता है तो फिर कर्मचारियों की क्या जरूरत? लेकिन अब यह बात उल्टी पड़ती दिख रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई नामी कंपनियां फिर से कर्मचारियों की भर्तियां शुरू कर चुकी हैं। कईयों का तो कहना है कि AI एक लिमिट तक ही इंसानों की जगह ले सकता है, लेकिन कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां इंसानों के बिना काम नहीं चल सकता! 

AI के कारण नौकरियां गंवाने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। टेक कंपनियां फिर से कर्मचारियों की भर्ती करने लगी हैं। CNBC की रिपोर्ट में कहा गया है 'सबकुछ' करने वाले AI के भरोसे कर्मचारियों को निकाल कर कंपनियां अब पछता रही हैं। कंपनियों को अहसास हुआ है कि मानव कर्मचारियों के बिना बिजनेस को आगे ले जाना बहुत मुश्किल है। कंपनियाँ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को फिर से काम पर रख रही हैं। निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि फाइनेंशियल मार्केट में चल रहा AI का यह उछाल कितने समय तक चलेगा, इसका कोई भरोसा नहीं है। 

Advertisement

ऑटोमोबाइल बनाने वाली दिग्गज Ford उन लेटेस्ट कंपनियों में से है जो पुन: भर्तियां शुरू कर चुकी हैं। कंपनी सैकड़ों अनुभवी मानव इंजीनियरों को फिर से काम पर रख रही है। कंपनी का कहना है कि क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं को ऑटोमेटेड सिस्टम हल नहीं कर पा रहे थे। इसके लिए इंसानों की ही जरूरत है। फोर्ड के व्हीकल हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट चार्ल्स पून ने मीडिया से कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक शानदार टूल है, लेकिन यह तभी अच्छा काम करता है जितनी अच्छी जानकारी का इस्तेमाल इसे ट्रेन करने के लिए किया जाता है।

सिर्फ Ford ही नहीं, कई नामी कंपनियां अब फिर से कर्मचारियों को हायर करना शुरू कर चुकी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया की Commonwealth Bank और सॉफ्टवेयर दिग्गज IBM भी शामिल है। पिछले साल, CBA ने 40 से ज़्यादा कस्टमर सर्विस कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और उनकी जगह AI वॉइस बॉट लगा दिया। हालाँकि, AI सिस्टम काम का बोझ नहीं संभाल पाया, जिससे कॉल्स की संख्या बढ़ गई और CBA को कर्मचारियों की छंटनी का फ़ैसला वापस लेना पड़ा। कुल मिलाकर अब कंपनियों को अहसास होने लगा है कि कई जगहों पर इंसानों की जगह AI नहीं ले सकता है, खासकर क्वालिटी और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में! 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.