AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग

San Francisco में “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट के तहत लोगों ने Anthropic, OpenAI और xAI के बाहर प्रदर्शन कर AI डेवलपमेंट रोकने की मांग की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Anthropic, OpenAI और xAI के बाहर AI विरोध प्रदर्शन हुआ
  • प्रदर्शनकारियों ने एडवांस्ड AI डेवलपमेंट रोकने की मांग की
  • AI पॉलिसी और रेगुलेशन को लेकर बहस और तेज हुई

San Francisco में AI कंपनियों के खिलाफ “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट

Photo Credit: X/ Michaël Trazzi

सैन फ्रांसिस्को में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज होता नजर आया, जहां दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने बड़ी AI कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोला। “Stop the AI Race” नाम के ग्रुप ने Anthropic के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में OpenAI और xAI के ऑफिस तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कंपनियां एडवांस्ड या फ्रंटियर AI सिस्टम्स के डेवलपमेंट पर अस्थायी रोक लगाने को लेकर सार्वजनिक रूप से प्रतिबद्धता दिखाएं।

प्रोटेस्ट के दौरान ग्रुप के लीड Michael Trazzi ने कहा कि उनका मकसद AI कंपनियों को एक “कंडीशनल पॉज” पर सहमत कराना है, ताकि एडवांस्ड AI के विकास को कुछ समय के लिए रोका जा सके। उनका कहना है कि अगर सभी बड़ी कंपनियां इस पर सहमत होती हैं, तो इसे लागू करना संभव हो सकता है।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों का मानना है कि फ्रंटियर AI सिस्टम्स गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। उनके मुताबिक ऐसे AI सिस्टम्स खुद को बेहतर बनाने और AI रिसर्च को ऑटोमेट करने की क्षमता रखते हैं, जो भविष्य में इंसानों के लिए खतरा बन सकता है। Trazzi ने दावा किया कि यह चिंता सिर्फ एक्टिविस्ट्स की नहीं, बल्कि कुछ AI कंपनियों के लीडर्स भी इन जोखिमों को स्वीकार कर चुके हैं।

यह प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका में AI को लेकर नीति और नियमों पर चर्चा तेज है। हाल ही में व्हाइट हाउस ने AI के लिए एक लेजिस्लेटिव फ्रेमवर्क जारी किया है, जिसका मकसद नेशनल लेवल पर पॉलिसी तैयार करना है। इसमें बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने और AI कंपनियों की जिम्मेदारी सीमित करने जैसे सुझाव शामिल हैं।

San Jose State University के टेक एक्सपर्ट Ahmed Banafa ने इस अप्रोच की तुलना सोशल मीडिया के Section 230 जैसे प्रोटेक्शन से की। उनके मुताबिक (Via abc7news) पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ज्यादा छूट दी गई थी, जिसके असर अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस समय अकाउंटेबिलिटी की कमी थी, जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है।

Advertisement

वहीं California के स्टेट सीनेटर Scott Wiener ने इस अप्रोच की आलोचना की है। उनका कहना है कि AI जैसे संवेदनशील क्षेत्र में संतुलित और जिम्मेदार पॉलिसी की जरूरत है, जहां इनोवेशन के साथ-साथ जोखिमों को भी ध्यान में रखा जाए। Wiener ऐसे कानूनों का समर्थन करते रहे हैं, जिनमें AI कंपनियों को अपने सेफ्टी प्रोटोकॉल सार्वजनिक करने की जरूरत हो।

इससे पहले अमेरिकी प्रशासन ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर भी साइन किया था, जिसमें राज्यों को अपने अलग AI कानून बनाने से रोका गया था और नेशनल लेवल पर एक समान रेगुलेशन तैयार करने की बात कही गई थी। कुल मिलाकर “Stop the AI Race” जैसे प्रोटेस्ट यह दिखाते हैं कि AI को लेकर बहस अब सिर्फ टेक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रही, बल्कि पॉलिसी, सुरक्षा और समाज के स्तर पर भी गहराती जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.