AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट

OpenAI अपने फाइनेंशियल सेक्टर में विस्तार करते हुए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक्सपर्ट की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 13:22 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI अपना AI प्लेटफॉर्म अपग्रेड करने के लिए प्रोफेशनल हायर कर रही है।
  • OpenAI फाइनेंशियल सेक्टर के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक्सपर्ट खोज रही है।
  • OpenAI इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के लिए AI टूल्स तैयार करना चाहती है।

OpenAI लगातार अपने AI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहा है।

Photo Credit: Pexels/Artem Podrez

OpenAI लगातार अपने AI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए प्रोफेशनल हायर कर रहा है। अब अपने फाइनेंशियल सेक्टर में विस्तार करते हुए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक्सपर्ट की तलाश कर रहा है। अब कंपनी बैंकिंग में भी एआई मदद करेगा और इसके लिए एक्सपर्ट कंपनी को इन्वेस्टमेंट बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए AI टूल्स तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद करेंगे। कंपनी इस नौकरी के लिए सालाना 185,000 डॉलर से 205,000 डॉलर तक (भारतीय करेंसी में लगभग ₹2 करोड़) सैलरी प्रदान करेगी, इसके साथ इक्विटी बेनिफिट्स भी शामिल है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OpenAI ऐसा कैंडिडेट तलाश कर रही है जो इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में जूनियर एनालिस्ट से लेकर सीनियर डायरेक्टर तक के काम को बखूबी समझता हो। इससे यह तय किया जाएगा कि कौन से काम AI से किए जा सकते हैं, कहां AI प्रोफेशनल की मदद कर सकता है और किन जरूरी कार्यों को इंसानों द्वारा ही किया जाना चाहिए। इस पद के लिए कंपनी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में कम से कम 2 साल का अनुभव मांग रही है। यह वैकेंसी अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को में एप्लाइड एआई टीम के लिए है। कंपनी सालाना $185,000 (लगभग ₹1,76,48,870) से $205,000 (लगभग ₹1,95,56,487) की बेस सैलरी और इक्विटी बेनिफिट्स दे रही है।

क्या होगा काम
इस पद पर प्रोफेशनल को यह देखना होगा कि क्या AI टूल्स बैंकिंग के काम ठीक से और अच्छी क्वालिटी के साथ कर सकते हैं। इसके साथ इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में AI के लिए सबसे अच्छे मौकों की पहचान करने के लिए प्रोडक्ट टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। OpenAI टूल्स का इस्तेमाल करके नए वर्कफ्लो के प्रोटोटाइप तैयार करेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि शुरुआती अनुभव असली यूजर्स की जरूरतों को कैसे पूरा करते हैं।

नौकरी के लिए चाहिए ये स्किल्स

  • इस नौकरी के लिए कैंडिडेट को इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का काम आना चाहिए।
  • कैंडिडेट को कंपनी और इंडस्ट्री की रिसर्च, फाइनेंशियल एनालिसिस और मॉडलिंग की जानकारी होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट को वैल्यूएशन, ड्यू डिलिजेंस, ट्रांजैक्शन पूरा करना और क्लाइंट के लिए जरूरी मटीरियल तैयार करना और रिव्यू करना आदि आना चाहिए।।
  • कैंडिडेट को लाइव ट्रांजैक्शन पूरा करना और अच्छी क्वालिटी का एनालिसिस होना चाहिए।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, AI, Investment Banking, ChatGPT, AI Banking

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  4. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  5. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  8. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  9. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  10. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.