OpenAI के सीईओ की इंसान का दिमाग पढ़ने की तैयारी, एलन मस्क को मिलेगी सीधी टक्कर

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन अब इंसानों दिमाग को पढ़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 11:24 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन स्टार्टअप Merge Labs पर काम कर रहे हैं।
  • ऑल्टमैन के इस कदम से सीधा मुकाबला एलन मस्क के Neuralink से है।
  • मर्ज लैब्स का प्रोजेक्ट अल्ट्रासाउंड और जेनेटिक इंजीनियरिंग पर निर्भर है।

इंसानी दिमाग को AI के जरिए पढ़ा जाएगा।

Photo Credit: Unsplash/Igor Omilaev

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन अब इंसानों दिमाग को पढ़ने जा रहे हैं। जी हां कथित तौर पर एक सीक्रेट स्टार्टअप Merge Labs पर काम कर रहे हैं जो कि बिना किसी सर्जरी के इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से कनेक्ट करेगा। यह एक नॉन-इंवेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तैयार कर रहा है जो साउंड वेव्स और मैग्नेटिक फील्ड का उपयोग करके इंसान के विचारों को समझने का काम करेगा। ऑल्टमैन के इस कदम से सीधा मुकाबला एलन मस्क के Neuralink से है, जिसके लिए ब्रेन इम्प्लांट के लिए ओपन स्कल प्रक्रिया की जरूरत होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंसानी दिमाग को मशीन से जोड़ जाएगा।

Advertisement

मर्ज लैब्स का प्रोजेक्ट अल्ट्रासाउंड और जेनेटिक इंजीनियरिंग पर निर्भर करता है, जो इंसानी दिमाग को मशीनों से जोड़ने का एक आसान तरीका है। ऑल्टमैन मर्ज लैब्स के लिए एक मजबूत फाउंडर टीम तैयार कर रहे हैं। इनमें Caltech के एक बायोमॉलिक्युलर इंजीनियर मिखाइल शापिरो भी शामिल हैं, जो न्यूरल इमेजिंग और अल्ट्रासाउंड बेस्ड ब्रेन इंट्रैक्शन के लिए जाने जाते हैं। टूल्स फॉर ह्यूमैनिटी के सीईओ एलेक्स ब्लानिया भी इसमें शामिल होंगे। हालांकि, मर्ज लैब्स में शापिरो की भूमिका क्या रहेगी, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन ये फाउंडर मेंबर होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट में उनका शामिल होना एक बड़ी वैज्ञानिक दिशा की ओर इशारा करता है, जिसमें स्केलपेल का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया जाएगा।

अल्ट्रासाउंड वेव्स के जरिए हुई दिमाग से बातचीत!

Advertisement

Caltech में शापिरो ने अल्ट्रासाउंड वेव्स का उपयोग करके न्यूरॉन के साथ इंट्रैक्ट किया था। यह एक ऐसा तरीका है जिससे वैज्ञानिक बिना सर्जरी के दिमाग की एक्टिविटी को स्टडी कर सकते हैं और उन पर प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने जीन थेरेपी टेक्नोलॉजी पर भी बड़े स्तर पर काम किया है जो कि सेल्स को विजिबल बनाने के साथ साउंड वेव्स के प्रति उत्तरदायी बनाते हैं। इसके चलते बॉयोलॉजिकल टिश्यू और डिजिटल सिस्टम के बीच कम्युनिकेशन संभव हो सकता है।

बिना सर्जरी होगा दिमाग से कनेक्शन

Advertisement

अभी तक इस प्रोजेक्ट की अधिकतर चीजों के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा होता है तो यह इंसान और एआई के बीच कनेक्शन को लेकर सबसे बड़ा प्रयास होगा। इंसानों के दिमाग में ज्यादा गहराई तक जाने के बजाय मर्ज लैब्स इस संबंध को ज्यादा सुरक्षित और सरल बनाना चाहती है। ऐसा होने पर इंसान बिना किसी चिप और बिना किसी सर्जरी के सिर्फ साउंड वेव्स से साइंस फिक्शन को वास्तविक बना सकते हैं।  अभी तक मस्क के न्यूरालिंक ने  दिमाग तक पहुंचने की तैयारी कर दी है, लेकिन मर्ज लैब्स इसे थोड़ा सरल और ज्यादा सुरक्षित बनाने पर काम करने का सोच रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, Human Mind, Sam Altman, Merge Labs, Elon Musk, Neuralink

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.