Jensen ने चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद इस्तीफा दिया था। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद Nvidia से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लीक होने की आशंका जताई गई थी
इसके लिए सिलिकॉन वैली के एग्जिक्यूटिव्स के साथ मिलकर लॉबीइंग की जा रही है
Photo Credit: Reuters
बड़ी चिप मेकिंग कंपनियों में शामिल Nvidia के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर पिछले सप्ताह इस्तीफा देने वाले Jensen Huang ने इस पोस्ट को वापस हासिल करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। Jensen ने चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद इस्तीफा दिया था। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद Nvidia से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लीक होने की आशंका जताई गई थी। इससे कंपनी के शेयर में भी बड़ी गिरावट हुई थी।
Financial Times की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि Nvidia के चीफ के तौर पर Jensen की वापसी के लिए अमेरिका में सिलिकॉन वैली के एग्जिक्यूटिव्स के साथ मिलकर लॉबीइंग की जा रही है। इसके लिए व्हाइट हाउस से भी समर्थन लेने की कोशिश की जाएगी। Jensen के एक सहयोगी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री के बहुत से लोग पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि इन कोशिशों के लिए Jensen ने सहमति दी है।
हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Jensen के संभावित उत्तराधिकारी की खोज में Nvidia के बोर्ड ने ब्रिटेन की चिपमेकर Arm Holdings के CEO, Rene Haas से संपर्क किया है। Nvidia के साथ सात वर्ष तक कार्य कर चुके Haas को इस इंडस्ट्री में लंबा अनुभव है। इस बारे में Nvidia ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के साथ भी Jensen के अच्छे संबंध थे। ट्रंप पर Nvidia को फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगा है। एंटी-करप्शन ग्रुप, DeKleptocracy ने ट्रंप के फाइनेंशियल डिस्क्लोजर्स का विश्लेषण करने के बाद जानकारी दी है कि अमेरिकी सरकार ने पिछले वर्ष चीन को चीन के एक्सपोर्ट से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव किया था। इस बदलाव से पहले ट्रंप ने Nvidia के 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर के बीच शेयर्स खरीदे थे। अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका से चीन को AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई थी। इस फैसले को रद्द करने से कुछ दिन पहले ट्रंप ने Nvidia में बड़ा इनवेस्टमेंट किया था। अमेरिकी सरकार की ओर से पॉलिसी में बदलाव करने से Nvidia को फायदा मिला था और कंपनी के शेयर में तजी आई थी। इस वजह से हितों के संभावित टकराव को लेकर प्रश्न उठे थे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।