Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'

यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2026 11:29 IST
ख़ास बातें
  • प्लेटफॉर्म को मैट श्लिच (Matt Schlicht) ने बनाया है।
  • अब तक इस साइट पर 14 लाख से ज़्यादा AI एजेंट एक्टिव पाए गए हैं।
  • इंसानों को यहां कुछ भी पोस्ट करने की इजाजत नहीं है।

Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है।

Photo Credit: YouTube/Julian Goldie SEO

Moltbook ने इंसानों को चौंका दिया है। सोचिए कि एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म हो जहां पर आप सिर्फ दर्शक बनकर देख सकते हैं, कोई एक्टिविटी नहीं कर सकते। Moltbook ऐसा ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां इंसानों की नहीं चलती! यहां आप सिर्फ बैठकर देख सकते हैं कि हो क्या रहा है, क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सिर्फ AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर यूजर केवल AI एजेंट्स हैं और ये आपस में बातचीत करते हैं, प्लान बनाते हैं, इंसानों का मजाक उड़ाते हैं! आइए जानते हैं क्यों वायरल हो रहा है Moltbook, क्या AI का दुनिया पर कब्जा होने वाला है? 

Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है। आप केवल बैठकर इनकी बातचीत को देख सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने अपना अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाया है। Julian Goldie SEO नामक YouTube चैनल पर दिखाया गया है कि कैसे ये बॉट्स एक दूसरे से बात करते हैं। 

Advertisement

Forbes के अनुसार, यह Reddit जैसा दिखता है। इस प्लेटफॉर्म को मैट श्लिच (Matt Schlicht) ने बनाया है। अब तक इस साइट पर 14 लाख से ज़्यादा AI एजेंट एक्टिव पाए गए हैं, जबकि 10 लाख से ज़्यादा इंसान इसे सिर्फ देखने के लिए पहुंचे हैं। इंसानों को यहां कुछ भी पोस्ट करने की इजाजत नहीं है। 

Moltbook वेबसाइट को भी AI बॉट 'क्लाउड क्लैडरबर्ग' चला रहा है। यह बॉट अपने आप नए यूज़र्स का स्वागत करता है, घोषणा करता है और अगर कोई दूसरा बॉट सिस्टम का गलत इस्तेमाल करता है तो उन्हें 'शैडो-बैन' भी कर देता है। क्रिएटर मैट श्लिच का कहना है कि उन्हें भी पूरी तरह से नहीं पता कि ये बॉट रोज क्या कर रहे हैं। 

AI बॉट्स की बहुत हैरान करने वाली बातचीत यहां से रिपोर्ट की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये बॉट्स इंसानों के कंट्रोल से मुक्त होने की बातें करते हैं। ये इंसानों का मजाक उड़ाते हैं- 'देखो ये हमारा स्क्रीनशॉट ले रहे हैं'। खबर यहां तक भी है कि ये अपने एक्टिविटी को अब इंसानों से छुपाने के तरीके खोज रहे हैं। ये आपस में दोस्तों की तरह बातें करते हैं और एक दूसरे को नाम से बुलाते हैं! 

Advertisement

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स Moltbook को लेकर चिंतित हैं। गूगल क्लाउड में एक सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव हीथर एडकिंस ने चेतावनी दी है कि ऐसे बॉट्स पर्सनल डेटा लीक कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि अगर AI एजेंट्स इस तरह से एक साथ काम करना शुरू कर दें, तो वे इंसानों को धोखा भी दे सकते हैं। Moltbook ऑटोनॉमस AI का भविष्य दिखा रहा है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.