Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी

मार्केट में पहले से मौजूद पेड एआई मॉडल्स जैसे OpenAI के ChatGPT Pro और Anthropic के Claude Max को यह सीधे टक्कर देने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2026 17:01 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI के ChatGPT Pro और Anthropic के Claude को देगा टक्कर
  • कंपनी इस मॉडल को पेड बेसिस पर लॉन्च कर सकती है
  • AI मॉडल की कीमत 200 डॉलर (लगभग 19,000 रुपये) हो सकती है

Meta का नया एआई एजेंट Hatch बहुत जल्द मार्केट में देखने को मिल सकता है।

Meta जल्द ही अपना नया AI एजेंट Hatch लॉन्च कर सकती है जिस पर कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि Meta अपना नया एआई एजेंट OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए ला रही है। कंपनी इस एआई एजेंट के लिए सब्सक्रिप्शन फीस भी रखेगी। यानी मार्केट में पहले से मौजूद पेड एआई मॉडल्स जैसे OpenAI के ChatGPT Pro और Anthropic के Claude Max को यह सीधे टक्कर देने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा मेटा का नया एआई एजेंट। 

Meta का नया एआई एजेंट Hatch बहुत जल्द मार्केट में देखने को मिल सकता है। AI के क्षेत्र में दिग्गज प्लेयर्स OpenAI और Anthropic को टक्कर देने के लिए कंपनी इसे मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस मॉडल को पेड बेसिस पर लॉन्च कर सकती है जिसकी कीमत 200 डॉलर (लगभग 19,000 रुपये) हो सकती है। IE की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी AI पर अपना फोकस बढ़ाना चाहती है क्योंकि एआई के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बहुत तेजी से बढ़ रही है। एडवांस्ड लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स में कंपनी अपने आप को थोड़ा पीछे पाती है। मेटा के इस कथित कदम से ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी एआई-संचालित एजेंट्स पर एक प्रमुख विकास क्षेत्र के रूप में भारी दांव लगाने की तैयारी कर रही है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी चैटबॉट पर नहीं, AI एजेंट के लिए कुछ बड़ा करना चाहती है। पारंपरिक एआई चैटबॉट्स की बजाए AI एजेंट ऐसे मॉडल होते हैं जो यूजर की तरफ से खुद ही काम कर सकते हैं। इन्हें एक बार निर्देश देकर काम इन पर छोड़ा जा सकता है। मसलन, इन्हें कोडिंग के लिए एक बार निर्देश की जरूरत होती है, बाकी काम ये खुद कर सकते हैं। इसी तरह प्रेजेंटेशन बनाना, मीटिंग शेड्यूल करना, और ईमेल भेजना जैसे कामों को ये खुद ही कर सकते हैं। 

कहा गया है कि Hatch खासतौर पर ग्राहक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। यह एक ऐसा एजेंट होगा जो OpenClaw की तरह काम करेगा। OpenClaw एक ऐसा एजेंट है जो यूजर के डिवाइस पर डिजिटल टास्क ऑटोमेट कर सकता है। इसमें मेन्युअल इनपुट की जरूरत नहीं होती है। कथित तौर पर Hatch के टेस्ट वर्जन में ऐसी क्षमता है जिससे साधारण लैंग्वेज में टास्क बताया जा सकता है। इसके आधार पर AI मॉडल स्वयं ही सॉफ्टवेयर टूल बना सकता है या टास्क पूरा कर सकता है। उदाहरण के लिए यह यूजर की मांग पर एक फिटनेस ट्रैकर भी बनाकर दे सकता है। इसकी मदद से यूजर एआई द्वारा बनाए गए टूल्स को मैनेज भी कर सकेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.