Instagram एआई टेक्नोलॉजी के जरिए अब अकाउंट यूजर्स की सही आयु का पता लगाएगा।
Instagram नई एआई टेक्नोलॉजी को ग्लोबल स्तर पर लेकर आ रहा है।
Photo Credit: Pexels
Instagram को अब बच्चे कैसे इस्तेमाल करेंगे या नहीं इसकी पहचान AI करेगा। दरअसल Meta ने आज Instagram के लिए AI बेस्ड आयु का अनुमान लगाने वाली टेक्नोलॉजी ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है। कंपनी की नई टेक्नोलॉजी इंस्टाग्राम पर टीनेजर्स यूजर्स की पहचान करेगी, चाहे उन्होंने अकाउंट बनाते हुए अपनी ऐसी जन्मतिथि डाली हो, जिससे वो व्यस्क हों। इसके अलावा कंपनी पेरेंट के साथ कम्युनिकेशन भी बढ़ा रही है। जिसके बाद अमेरिका में यूजर्स को इंस्टाग्राम पर ऐसे नोटिफिकेशन मिलेंगे, जिनमें बताया जाएगा कि यह टेक्नोलॉजी कैसे काम करेगी। आइए डिटेल से इंस्टाग्राम की इस टेक्नोलॉजी के बारे में जानते हैं।
Meta ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि AI टेक्नोलॉजी कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आयु के हिसाब से बेस्ट अनुभव प्रदान करने के लिए काम करती है। इसके अलावा उन यूजर्स की भी पहचान होगी, जिनके टीनेजर्स होने को लेकर संदेह है, चाहे इंस्टाग्राम पर वयस्क लगने वाली जन्मतिथि बताई गई हो। यह सिस्टम साइन-अप के दौरान यूजर्स द्वारा बताई गई आयु की जानकारी पर टिके रहने के बजाय संभावित अकाउंट्स को टीन अकाउंट प्रोटेक्शन के दायरे में ला सकता है।
Instagram इस महीने के आखिर से अमेरिका में माता-पिता के लिए एक इन फीड वीडियो दिखाएगा। इससे पता चलेगा कि कंपनी टीनेजर्स के अकाउंट्स की पहचान कैसे करेगी और किस प्रकार के सिक्योरिटी उपाय लागू हो सकते हैं। कंपनी ने बताया कि आयु को कंफर्म करने के लिए के लिए Meta का मल्टी लेयर्ड दृष्टिकोण कैसा है।
13 साल से कम उम्र के बच्चों को प्लेटफॉर्म से दूर रखना है।
टीनेजर्स को उनकी आयु के हिसाब से सही अनुभव प्रदान करना है।
इसमें माता पिता की मदद की जाएगी, जिससे वो सुनिश्चित कर पाएं कि उनके बच्चे साइन अप करते हुए अपनी सही आयु दर्ज करें।
Meta ने ऑस्ट्रेलिया में एप्पल के एज-रेंज सिग्नल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इससे पता चलता है कि कोई यूजर ऐप की आयु संबंधित शर्तों को पूरा करता है या नहीं। सिस्टम के जरिए जब माता-पिता अपने बच्चे के लिए स्मार्टफोन सेट करते हैं तो वे ऐप स्टोर को यूजर्स की आयु सीमा की पुष्टि करने की अनुमति दे सकते हैं। जब कोई यूजर कोई ऐप डाउनलोड करता है तो उस जानकारी को ऐप डेवलपर्स के साथ शेयर किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी