AI में भारत का रिकॉर्ड! बना सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड करने वाला देश

भारत में डाउनलोड किए जाने वाले AI ऐप्स की संख्या में 207 प्रतिशत का उछाल आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 21:10 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट देखें तो 5 में से 1 ऐप भारत में डाउनलोड होता है।
  • AI के तेजी से बढ़ते प्रचलन का एक कारण इसका फ्री होना भी है।
  • बीते साल सितम्बर और अक्टूबर के दौरान सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड हुए।

2025 में भारत के अंदर ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड किए गए।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। AI ऐप डाउनलोड करने में भारत दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। इस मामले में देश ने अमेरिका जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट कहती है कि भारत में डाउनलोड किए जाने वाले AI ऐप्स की संख्या में 207 प्रतिशत का उछाल आया है। ग्लोबल लेवल पर यह सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ता आंकड़ा बताया गया है। दुनियाभर में डाउनलोड होने वाले AI ऐप्स को देखें तो 5 में से 1 ऐप भारत में डाउनलोड होता है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि AI ऐप्स के लिए भारत कितना बड़ा मार्केट बनता जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से इस रिपोर्ट के बारे में। 

AI ऐप डाउनलोड करने में भारत सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बन गया है। 2025 में देश के अंदर ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड किए गए। Sensor Tower की रिपोर्ट बताती है कि AI अब सिर्फ कंपनियों और एक्सपर्ट्स तक सीमित नहीं रह गया है। अब इसे स्टूडेंट, पेशेवर लोग, और आम आदमी तक भी इस्तेमाल कर रहा है जिसमें इसे प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, फोटो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन और तत्काल जानकारी पाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 

Advertisement

भारत में AI के तेजी से बढ़ते प्रचलन का एक कारण इसका फ्री होना भी है। कई ऐप डेवलपर ऐसे हैं जो सीमित समय के लिए AI फीचर्स फ्री दे रहे हैं। यूजर्स के लिए इससे यह प्रयोग करने का बेहतरीन साधन बन रहा है। बीते साल सितम्बर और अक्टूबर के दौरान सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड देखने को मिले। इसमें सबसे ज्यादा चैटबॉट और कंटेंट क्रिएशन प्लेटफॉर्म्स के डाउनलोड शामिल थे। ChatGPT इनमें टॉप ऐप्स में शामिल रहा। 

India AI Impact Summit में भी AI को अपनाने का विषय सभी की जुबान पर था। इस दौरान OpenAI के CEO, Sam Altman ने कहा कि भारत में साप्ताहिक ChatGPT यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। डाउनलोड में आया यह उछाल नए प्लेटफॉर्म्स के आ जाने के कारण भी दिखा जिसमें DeepSeek, Grok, और Meta AI भी शामिल हुए। फ्री ऑफर्स में बड़े नाम भी शामिल हैं जिसमें Google भी AI Pro प्लान को Jio बंडल में मुफ्त उपलब्ध करवाती है। इसी तरह Airtel अपने यूजर्स को Perplexity का सब्सक्रिप्शन देती है। OpenAI भी सीमित समय के लिए ChatGPT Go का फ्री एक्सेस देती 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.