ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज

ChatGPT को हिंदी यूजर्स के लिए कैसे पर्सनलाइज करें? जानें Memory, Personality और Custom Instructions सेट करने का आसान तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जून 2026 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Custom Instructions से ChatGPT को अपनी पसंद के मुताबिक सेट करें
  • Memory फीचर बार-बार जानकारी देने की जरूरत कम कर सकता है
  • हिंदी यूजर्स बेहतर जवाबों के लिए Personalization सेटिंग्स का यूज करें

ChatGPT की Personalization सेटिंग्स से जवाबों को बनाया जा सकता है बेहतर

ChatGPT का इस्तेमाल आज लाखों लोग पढ़ाई, ऑफिस के काम, कंटेंट राइटिंग, कोडिंग और रोजमर्रा के सवालों के जवाब पाने के लिए कर रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स की शिकायत रहती है कि उन्हें हर बार मनचाहे जवाब नहीं मिलते या फिर बार-बार एक ही तरह के निर्देश देने पड़ते हैं। अच्छी बात यह है कि ChatGPT में ऐसे कई पर्सनलाइजेशन फीचर्स मौजूद हैं जिनकी मदद से इसे अपने काम और पसंद के हिसाब से तैयार किया जा सकता है। अगर आप हिंदी में बेहतर जवाब चाहते हैं या चाहते हैं कि ChatGPT आपकी जरूरतों को ज्यादा अच्छी तरह समझे, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अनुभव को काफी बेहतर बनाया जा सकता है।

ChatGPT में Personalization फीचर कहां मिलेगा?

ChatGPT ऐप या वेबसाइट खोलने के बाद प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। इसके बाद Settings सेक्शन में जाएं। यहां आपको Personalization का ऑप्शन दिखाई देगा। इसी सेक्शन में Memory, Personality और कस्टम इंस्ट्रक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से ChatGPT को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

Custom Instructions का कैसे करें इस्तेमाल?

Custom Instructions फीचर ChatGPT को पहले से बता देता है कि आपको किस तरह के जवाब पसंद हैं। इसके लिए Personalization सेक्शन में जाकर Custom Instructions खोलें और अपनी जरूरत के मुताबिक जानकारी डालें।

उदाहरण के तौर पर आप लिख सकते हैं:

Advertisement
  • जवाब हिंदी में दें
  • आसान भाषा का इस्तेमाल करें
  • उदाहरण के साथ समझाएं
  • सीधे मुद्दे पर आएं
  • तकनीकी विषयों को सरल तरीके से बताएं

इसके बाद ChatGPT भविष्य की बातचीत में इन निर्देशों को ध्यान में रखने की कोशिश करेगा।

Memory फीचर कैसे करता है काम?

Memory फीचर ChatGPT को आपकी कुछ पसंद और प्राथमिकताएं याद रखने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए अगर आप हमेशा हिंदी में जवाब पसंद करते हैं या किसी खास तरह का Writing Style, यानी लिखने का ढंग चाहते हैं, तो Memory फीचर भविष्य की बातचीत में उस डिटेल का यूज कर सकता है।

Advertisement

अगर आप देखना चाहते हैं कि ChatGPT क्या याद रख रहा है, तो Personalization सेक्शन में जाकर Memory ऑप्शन खोल सकते हैं। यहां सेव की गई जानकारी को एडिट या डिलीट भी किया जा सकता है।

Personality सेटिंग क्यों है काम की?

ChatGPT में अलग-अलग Personality ऑप्शन भी मिलते हैं। इनकी मदद से जवाब देने का अंदाज बदला जा सकता है। कुछ यूजर्स प्रोफेशनल टोन पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग ज्यादा कैजुअल या रचनात्मक जवाब चाहते हैं। सही Personality चुनने से जवाब आपकी जरूरतों के ज्यादा करीब हो सकते हैं।

Advertisement

हिंदी यूजर्स के लिए कौन-सी सेटिंग्स सबसे काम की हैं?

अगर आप हिंदी में ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ सेटिंग्स आपके अनुभव को बेहतर बना सकती हैं।

  • हिंदी में जवाब देने की प्राथमिकता तय करें
  • जवाब छोटे या विस्तृत चाहिए, यह बताएं
  • अगर आप चाहे तो उदाहरणों के साथ समझाने का निर्देश दें
  • अनुवाद और लिखने के तरीके के लिए अलग निर्देश जोड़ें
  • अपने काम या रुचि के बारे में जरूरी जानकारी दें

Advertisement

Personalization करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

ChatGPT को पर्सनलाइज करते समय बहुत ज्यादा या अनावश्यक निर्देश जोड़ने से बचना चाहिए। साथ ही पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या अन्य संवेदनशील डेटा जैसी निजी जानकारी सेव नहीं करनी चाहिए। केवल वही जानकारी जोड़ें जो भविष्य में बेहतर जवाब पाने में मदद कर सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.