फ्री में बनाएं अपनी AI फोटो, वो भी बिना किसी कोडिंग या खर्च के!

Remini का AI Photo Generator फीचर अब फ्री ट्रायल के साथ उपलब्ध है। आप अपनी कुछ क्लियर फोटोज अपलोड करके मल्टीपल लुक में AI जनरेटेड रिजल्ट्स हासिल सकते हैं - जैसे 90s लुक, कॉलेज स्टाइल, प्रोफेशनल शूट वगैरह।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2025 12:55 IST
ख़ास बातें
  • फ्री ऐप्स से बनाएं अपना AI पोर्ट्रेट - Remini और Canva जैसे टूल्स से
  • सिर्फ कुछ सेल्फी अपलोड करें और मिनटों में पाएं डिजिटल अवतार
  • लीगल और सेफ तरीका, जिससे बिना खर्च पाएं इंस्टा-रेडी AI फोटोज

Canva का AI Avatar Generator अब फ्री यूजर्स के लिए भी लिमिटेड एक्सेस में उपलब्ध है

Photo Credit: Unsplash/ Solen Feyissa

फोटोग्राफी का खेल अब कैमरा तक सीमित नहीं रहा। आजकल सोशल मीडिया पर हर तरफ AI-Generated फोटोज छाई हुई हैं, चाहे वो 90s लुक हो, कार्टून अवतार या कोई Sci-Fi वर्जन। लेकिन सवाल ये है कि क्या आप बिना Photoshop सीखे या पैसा खर्च किए ऐसी AI फोटो बना सकते हैं? जवाब है हां! बिल्कुल कर सकते हैं। आज मार्केट में कई फ्री ऐप्स और वेबसाइट्स हैं जो सिर्फ एक सिंपल सेल्फी लेकर आपका वर्चुअल अवतार तैयार कर सकती हैं, वो भी मिनटों में। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे आप कुछ वैध और भरोसेमंद टूल्स का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड फोटोज बना सकते हैं, जो दिखने में शानदार भी हों और शेयर करने लायक भी।
 

Step 1: ऐप या वेबसाइट चुनें (ये फ्री और भरोसेमंद हैं)

Remini (मोबाइल ऐप - Android/iOS)
Advertisement
Remini का AI Photo Generator फीचर अब फ्री ट्रायल के साथ उपलब्ध है। आप अपनी कुछ क्लियर फोटोज अपलोड करके मल्टीपल लुक में AI जनरेटेड रिजल्ट्स हासिल सकते हैं - जैसे 90s लुक, कॉलेज स्टाइल, प्रोफेशनल शूट वगैरह।

Canva (वेब और ऐप दोनों में)
Advertisement
Canva का AI Avatar Generator अब फ्री यूजर्स के लिए भी लिमिटेड एक्सेस में उपलब्ध है। Canva का फायदा ये है कि आप बैकग्राउंड, टेक्स्ट और एडिटिंग भी साथ में कर सकते हैं।

Lensa AI (मोबाइल ऐप - Android/iOS)
Advertisement
पहले ये एक पेड ऐप था, लेकिन अब इसमें एक लिमिटेड फ्री ट्रायल ऑप्शन है। यह आपके चेहरे से कार्टून, सिनेमैटिक या पेंटिंग-स्टाइल पोर्ट्रेट्स बना सकता है।

Picsart AI Tools (वेब और ऐप दोनों में)
Advertisement
Picsart में बिल्ट-इन AI Avatar टूल है, जो कुछ फोटोज लेकर एक से अधिक अवतार स्टाइल में आउटपुट देता है। फ्री यूजर्स के लिए लिमिटेड एक्सेस है, लेकिन काम चल जाता है।
 

Step 2: क्लीयर सेल्फी अपलोड करें

AI टूल्स अच्छे रिजल्ट तभी देते हैं जब आपकी फोटोज़ साफ, ब्राइट और एक से अधिक एंगल्स से ली गई हों। बेहतर रिजल्ट के लिए 10-15 हाई-क्वालिटी इमेज अपलोड करें।
 

Step 3: स्टाइल सिलेक्ट करें और प्रोसेस होने दें

हर प्लेटफॉर्म आपको कार्टून, फैंटेसी, साइबरपंक या क्लासिक पोर्ट्रेट जैसे स्टाइल्स देगा। आप मनपसंद स्टाइल चुनें और सिस्टम को प्रोसेसिंग का समय दें, जिसमें 5 से 15 मिनट तक भी लग सकते हैं।
Advertisement
 

Step 4: डाउनलोड करें और शेयर करें

AI इमेज तैयार होने के बाद आप उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ ऐप्स वॉटरमार्क हटाने के लिए पेड वर्जन सजेस्ट करते हैं, लेकिन कई फ्री ऑप्शन भी अच्छे रिजल्ट देते हैं।

Note: लीगल और सेफ रहने के लिए ध्यान रखें:
  • सिर्फ अपनी ही फोटोज का इस्तेमाल करें। किसी और की फोटो से AI जनरेट करना एथिकल नहीं है।
  • वही टूल्स यूज करें जो पब्लिकली ट्रस्टेड हैं और डेटा चोरी नहीं करते।
  • Terms & Privacy पढ़ें, खासकर अगर ऐप आपकी फोटोज को ट्रेनिंग में यूज करने की अनुमति मांगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.