फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल

यूजर अब टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या इमेज इनपुट का इस्तेमाल करके टूल में 8 सेकेंड्स तक का वीडियो बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2026 12:03 IST
ख़ास बातें
  • गूगल के AI वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Google Vids में बड़ा अपडेट आया है।
  • पहले इसमें वीडियो केवल सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स ही बना सकते थे।
  • प्रति महीने केवल 10 फ्री वीडियो बनाने की छूट दी गई है।

गूगल के AI वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Google Vids में बड़ा अपडेट आया है।

Photo Credit: Google

गूगल के AI वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Google Vids में बड़ा अपडेट आया है। यह प्लेटफॉर्म टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो बना सकता है। इससे पहले इसमें वीडियो केवल सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स ही बना सकते थे। लेकिन कंपनी ने नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद अब सभी यूजर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर वीडियो बना सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री में! अब इस प्लेटफॉर्म पर Veo 3.1 पावर्ड वीडियो जेनरेट किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

Google ने अपने AI वीडियो मेकर प्लेटफॉर्म Google Vids में लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब हरेक यूजर Google Vids में Veo 3.1 पावर्ड AI वीडियो बना सकता है और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। कंपनी ने बताया कि फ्री वीडियो की संख्या सीमित रहेगी। यानी आप एक निश्चित संख्या में ही वीडियो बना पाएंगे। लेकिन राहत की बात यह है कि अब उन यूजर्स के लिए भी वीडियो बनाने का रास्ता खुल गया है जो टूल का सब्सक्रिप्शन नहीं ले सकते थे। 

Advertisement

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अपने निजी गूगल अकाउंट की मदद से यूजर अब टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या इमेज इनपुट का इस्तेमाल करके टूल में 8 सेकेंड्स तक का वीडियो बना सकते हैं। कंपनी ने बताया कि यूजर्स को प्रति महीने केवल 10 वीडियो बनाने की छूट दी गई है। उससे ज्यादा वीडियो बनाना चाहते हैं तो आप सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। 

प्लेटफॉर्म में कंपनी ने एक और बड़ा अपडेट दिया है जिसके तहत अब कस्टम साउंड का इस्तेमाल भी यूजर कर सकते हैं। गूगल के अनुसार, अब यूजर्स इसमें Lyria 3 और Lyria 3 Pro द्वारा बनाए गए साउंड ट्रैक भी अपने वीडियोज में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये साउंड टूल्स यूजर को 30 सेकेंड से लेकर 3 मिनट तक के साउंड ट्रैक बनाकर दे सकते हैं। हालांकि यह सुविधा Google AI Pro और AI Ultra के यूजर्स तक सीमित है। इसके अलावा कंपनी ने AI अवतार भी जोड़े हैं। अगर आप अपनी वीडियो क्लिप में कोई AI अवतार लगाना चाहते हैं तो Veo 3.1 आपको वह भी तैयार करके देगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.