Google लाया गजब फीचर, अब Gemini से फ्री में तैयार कर पाएंगे AI म्यूजिक

Google DeepMind ने Lyria 3 को पेश कर दिया है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) म्यूजिक जनरेशन मॉडल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Google Lyria 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) म्यूजिक जनरेशन मॉडल है।
  • Lyria 3 AI मॉडल के जरिए Gemini ऐप में AI म्यूजिक जनरेट किया जा सकता है।
  • Lyria 3 अब तक का Google का सबसे एडवांस म्यूजिक जनरेशन AI मॉडल है।

Google Lyria 3 से AI-जनरेटेड लिरिक्स के साथ इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक तैयार हो सकता है।

Photo Credit: Google

Google DeepMind ने Lyria 3 को पेश कर दिया है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) म्यूजिक जनरेशन मॉडल है। Lyria 3 AI मॉडल के जरिए Gemini ऐप में AI म्यूजिक जनरेट किया जा सकता है। अब यूजर्स टेक्स्ट, फोटो या वीडियो ट्रैक का इस्तेमाल करके 30 सेकंड का AI म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं। इससे यूजर्स अपनी वोकल और लिरिक्स भी जोड़ सकते हैं और Gemini उसके बाद म्यूजिक ट्रैक तैयार कर देगा। Lyria 3 अब तक का Google का सबसे एडवांस म्यूजिक जनरेशन AI मॉडल है। यह नया मॉडल एंड्रॉइड और आईओएस के लिए Gemini ऐप में इंटीग्रेट है। यह मल्टीमॉडल जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करते हुए आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से म्यूजिक ट्रैक बनाने में मदद करता है। आइए Google Lyria 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Lyria 3 की खासियतें

गूगल के ब्लॉग के अनुसार, Gemini का उपयोग करके म्यूजिक जनरेशन सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट ही नहीं बल्कि इमेज और वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। Gemini विजुअल वाइब से मेल खाने वाला ऑडियो तैयार करके प्रदान करेगा। Gemini ऐप के अंदर Lyria 3 कई स्टाइल में AI-जनरेटेड लिरिक्स के साथ इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक और वोकल्स तैयार कर सकता है। यूजर्स गाने का मूड भी बता सकते हैं और वोकल स्टाइल भी बदल सकते हैं। यह सभी Gemini यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो रहा है।

सबसे पहले आपको Gemini ऐप खोलना है और टूल्स पर क्लिक करके क्रिएट म्यूजिक का चयन करना है। उसके बाद 90 के दशक के रैप, लैटिन पॉप, फोक बैलेड, R&B रोमांस और अन्य स्टाइल में से किसी भी ट्रैक को रीमिक्स कर सकते हैं। फिर Lyria 3 यूट्यूब के ड्रीम ट्रैक के जरिए से भी उपलब्ध है, जिससे क्रिएटर्स YouTube कंटेंट के लिए AI मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कॉपीराइट उल्लंघन से बचाव के लिए Google ने ऐसे सिक्योरिटी उपाय लागू किए हैं जो कलाकारों की नकल करने वाले आउटपुट को फिल्टर करते हैं। Google का यह भी कहना है कि यह क्रिएटिव उपयोग के लिए है और इसका उद्देश्य प्रोफेशनल म्यूजिक कलाकारों की जगह लेना नहीं है, क्योंकि म्यूजिक ट्रैक सिर्फ 30 सेकंड तक सीमित है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.