बिना वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चला रहे हैं गाड़ी, तो हो जाए सावाधान! AI कैमरा से कटेंगे चालान

वर्तमान में, विभाग केवल SMS के जरिए उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस भेज रहा है। वहीं, ई-चालान बनाने और उन्हें सीधे उन मालिकों को भेजने का काम भी चल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 21:09 IST
ख़ास बातें
  • AI पावर्ड ये स्पेशल कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को कैप्चर करते हैं
  • इसके बाद इसे अपने डेटाबेस के साथ क्रॉस-चेक करते हैं
  • इसके बाद वाहन मालिक को परिवहन विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जाता है
दिल्ली में सर्दी का मौसम आने के साथ प्रदूषण बढ़ने की चिंता भी बढ़ जाती है। स्मॉग के बढ़ने और पॉल्यूशन की रोक-थाम के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल कई नए नियमों को लागू करते हैं। अब, गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एक नया तरीका निकाला गया है। दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरा लगाए जा रहे हैं, जो यह जांचेंगे कि किस गाड़ी के नाम वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट है और किसके पास नहीं। AI पावर्ड ये स्पेशल कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को कैप्चर करते हैं और इसे अपने डेटाबेस के साथ क्रॉस-चेक करते हैं। यदि वैध PUC के बिना कोई वाहन इन कैमरों द्वारा कैद किया जाता है, तो मालिक को दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा SMS के जरिए एक नोटिस जारी किया जाएगा।

दिल्ली सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले दो महीनों से दिल्ली के चार लोकेशन AI-पावर्ड कैमरों को टेस्ट कर रही है, जिनमें मॉडल टाउन, शास्त्री नगर, माल रोड और शाहदरा शामिल हैं। इन इलाकों में कुल चार पेट्रोल पंपों पर इन खास कैमरों को फिट किया गया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने TOI को बताया है कि इन कैमरों से पता चलता है कि पंपों में आने वाले 15-20 प्रतिशत वाहनों के पास वैध पीयूसी नहीं था। 
Advertisement

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि विभाग ने अब उस पीयूसी ट्रैकिंग कैमरा प्रोजेक्ट को राजधानी शहर के 25 पेट्रोल पंपों तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में, विभाग केवल SMS के जरिए उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस भेज रहा है। वहीं, ई-चालान बनाने और उन्हें सीधे उन मालिकों को भेजने का काम भी चल रहा है।
Advertisement

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अपने वाहन के लिए पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट को बनवाना चाहते हैं, तो आप राज्य के 950 फ्यूल पंप में ऐसा कर सकते हैं। इसके लइए आपको केवल अपना मोबाइल नंबर PUC सेंटर में बताना होता है और अपने वाहन की जांच करानी होती है। इस चंद सेकंड के टेस्ट में यदि आपका वाहन पास होता है, तो आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
Advertisement

वर्तमान में PUC की कीमत दोपहिया वाहनों के लिए 60 रुपये और पेट्रोल चार पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये है। वहीं, डीजल चार पहिया वाहनों के लिए कीमत 100 रुपये है। इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUC, Camera PUC Check
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.