UP में सरकारी टीचर का कमाल, मात्र 2,900 रुपये में बनाई AI मैडम, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम हुआ दर्ज

AI तेजी के साथ आम जीवन का हिस्सा बना रहा है और इसी का एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के झांसी में नजर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • झांसी में कम्पोजिट स्कूल में एक AI शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही है।
  • एआई मैडम को शिक्षक मोहनलाल सुमन ने तैयार किया है।
  • आई रोबोट का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में दर्ज हुआ है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से इंसानों के जीवन का हिस्सा बन रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Arseny Togulev

AI तेजी के साथ आम जीवन का हिस्सा बना रहा है और इसी का एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के झांसी में नजर आया है। जी हां झांसी में राजापुर गांव के कम्पोजिट स्कूल में एक AI शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही है, जिसे उसी स्कूल के अन्य शिक्षक मोहनलाल सुमन ने तैयार किया है। अब सर्वो मोटर, वायरिंग और फ्रेम वाली इस एआई रोबोट का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में दर्ज हो गया है। मोहनलाल सुमन ने सिर्फ 2,900 रुपये का निवेश करके इस रोबोट को तैयार किया है। और एआई टीचर के आने के बाद बच्चे खूब आनंद के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। आइए इस एआई शिक्षक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मोहनलाल के अनुसार, एआई टीचर कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषय के साथ-साथ सभी प्रकार के सवालों का जवाब दे सकती है। खास बात यह है कि यह कितने भी सवाल पूछे जाने पर कभी अपना धैर्य नहीं खोतीं है। साथ ही साथ उन छात्रों की खूब प्रशंसा करती हैं जो उसके सवालों और पहेलियों का सही जवाब देते हैं। इस एआई शिक्षक को मई में स्कूल में लगाया गया और इसके आने बाद से स्कूल में छात्रों की उपस्थिति 65% से बढ़कर 95% हो गई है, क्योंकि कोई भी मैडम सुमन की क्लास छोड़ना नहीं चाहता। मोहनलाल के मन में AI-शिक्षक को डिजाइन करने का विचार तब आया जब उन्होंने देखा कि उनके साथी शिक्षकों को नॉन टीचिंग का काम भी करना पड़ता है, जिसमें मिडडे मील की सामग्री और गुणवत्ता की देख रेख करना है, लेखा-जोखा रखना और इलेक्शन ड्यूटी पर जाना शामिल है। इस तरह की किसी भी परिस्थिती में क्लास को काफी नुकसान हुआ और शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। 

AI शिक्षक मैडम सुमन के साथ इस कमी को पूरा किया गया है। उसके बाद उन्होंने एक लकड़ी के पुतले के शरीर में एक टेक कंपनी द्वारा तैयार एक AI एसिस्टेंट लगाया और उसे कस्टमाइज किया। AI-शिक्षक मोहनलाल का पहला आविष्कार नहीं है। उन्होंने नवंबर 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार 222 दिनों तक चलने वाले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कौन बनेगा लॉकडाउन जीनियस चलाया था, जिसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। हजारों विषयों को कवर करने वाला यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारत और विदेशों के छात्रों के लिए भी खुला था। इसके अलावा उन्होंने वंचित बच्चों के लिए ब्लैकबोर्ड एक्सप्रेस की शुरुआत की और यूनिक मॉडल के जरिए सीखने को मजेदार बनाया। 15 सितंबर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुख्य संपादक बिस्वरूप रॉय चौधरी ने उन्हें इस AI शिक्षक के लिए आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.