अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विस्तार दुनिया भर में तेजी से हो रहा है और अधिकतर देश इस पर जमकर खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2026 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Anthropic) ने चीनी टेक कंपनी अलीबाबा (Alibaba) पर आरोप लगाया है।
  • टेक वर्ल्ड में इस टेकनीक को डिस्टिलेशन कहते है जो कि बड़ा शॉर्टकट है।
  • ऐसे डेवलपर्स बहुत कम खर्च में टेक्नोलॉजी के अंतर को कम कर सकते हैं।

AI का विस्तार दुनिया भर में तेजी से हो रहा है।

Photo Credit: Pexels/

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विस्तार दुनिया भर में तेजी से हो रहा है और अधिकतर देश इस पर जमकर खर्च कर रहे हैं। मगर अब चीन और अमेरिका इसे अलग ही लेवल पर लेकर जा रहे हैं। दरअसल मामला यह है कि अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) ने चीनी टेक कंपनी अलीबाबा (Alibaba) पर आरोप लगाया कि उसने एक बड़ा और सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर Claude AI मॉडल की सबसे स्मार्ट कैपेसिटी की नकल की है। आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Anthropic ने अमेरिकी सीनेट बैंकिंग कमेटी को एक औपचारिक चेतावनी पत्र भेजकर इस पूरे मामले की जानकारी दी। एन्थ्रोपिक ने दावा किया है कि अलीबाबा और उसकी इंटरनल AI लैब से जुड़े लोगों ने 22 अप्रैल से लेकर 5 जून के बीच कुछ ही हफ्तों में लगभग 25 हजार फेक अकाउंट बनाए। इन बॉट्स ने Claude के साथ 2.88 करोड़ बार अलग-अलग संवाद करके डाटा एक्सेंज किया। इस प्रक्रिया में सिस्टम के सोचने-समझने के तरीकों और कठिन फैसले लेने वाले फ्रेमवर्क को निशाना बनाया गया।

बिना मेहनत के टेक्नोलॉजी पाना

  • टेक वर्ल्ड में इस टेकनीक को डिस्टिलेशन कहा जाता है जो कि एक बहुत बड़ा शॉर्टकट है।
  • रिसर्च, डेवलपमेंट और AI मॉडल को शुरू से ट्रेन करने में अरबों का खर्च करने के बजाय Claude जैसे बेहतर कॉम्पिटिटर से बहुत सारे प्रश्न पूछते हैं।
  • फिर उन बेहतरीन उत्तरों का उपयोग करके एक छोटा और सस्ता मॉडल तैयार करते हैं।
  • इस तरह डेवलपर्स बहुत कम खर्च में टेक्नोलॉजी के अंतर को तेजी से कम कर सकते हैं।

पहले भी की है डेटा की नकल
Anthropic पहले भी इसी प्रकार के ट्रेंड देखें और इसको उसकी का हिस्सा मानता है। इस साल की शुरुआत में लैब ने अन्य चीनी एआई कंपनियों जैसे कि DeepSeek, MiniMax और Moonshot AI आदि से संबंधित इसी प्रकार के डेटा एकत्रित करने वाले ऑपरेशन देखे थे। इस तरह के कैंपेन विदेशी कंपनियों को बहुत बड़ी बढ़त दे रहे हैं, जिससे उन्हें बिना ज्यादा मेहनत किए एडवांस टेक्नोलॉजी को कॉपी करने में मदद मिल रही है।

एन्थ्रोपिक पर पड़ा असर
पेंटागन (यूएसए के रक्षा विभाग का मुख्यालय) ने हाल ही में Alibaba को चीनी मिलिट्री कंपनियों की लिस्ट में डाल दिया है, जिसको लेकर अलीबाबा अभी कोर्ट में विरोध कर रही है। इसके अलावा वॉशिंगटन पूरे इंडस्ट्री पर सख्ती बढ़ा रहा है और टेक लैब्स को चेतावनी दे रहा है कि वे विदेशी डेटा चोरी से बचने के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएं। अमेरिकी सरकार ने हाल ही में Anthropic पर सख्त एक्सपोर्ट कंट्रोल लागू किए हैं। इसके चलते कंपनी को दुनिया भर में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल का एक्सेस बंद करना पड़ा। साथ ही साथ उसके एग्जीक्यूटिव वॉशिंगटन में सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anthropic, Claude AI, Alibaba, America, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.