Amazon अब Prime Video के लिए फिल्म, TV शो बनाने में AI का करेगी इस्तेमाल!

Amazon ने अक्टूबर से लेकर अबतक 30 हजार नौकरियां खत्म की हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 08:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत से बाहर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है।
  • पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पासपोर्ट स्टेटस को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

Amazon अब फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी AI का सहारा लेने जा रही है।

Amazon अब फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी AI का सहारा लेने जा रही है। खबर है कि ई-कॉमर्स दिग्गज अपने फिल्म और टीवी शो प्रोडक्शन को रफ्तार देने के लिए AI का इस्तेमाल बढ़ाने जा रही है। Amazon ने अक्टूबर से लेकर अबतक 30 हजार नौकरियां खत्म की हैं। कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं जो अभी भी थमती नजर नहीं आ रही हैं। AI का इस्तेमाल बढ़ने पर प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कंपनी इंसानों की जरूरत को कम करना चाह रही है। आइए जानते हैं विस्तार से यह रिपोर्ट। 

AI के इस्तेमाल से Amazon अपने फिल्म और टीवी शो प्रोडक्शन को रफ्तार देने की तैयारी में है। livemint.com के अनुसार, Amazon के MGM Studio में मनोरंजन क्षेत्र के अधिकारी एल्बर्ट चेंग एक ऐसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो नए AI टूल तेजी से डेवलप कर रही है। ये ऐसे टूल होंगे जो कंटेंट क्रिएशन की प्रक्रिया को बहुत तेज कर देंगे और प्रोडक्शन में लगने वाली कॉस्ट को काफी हद तक कम कर देंगे। सीधा सा अर्थ है कि कंपनी प्रोडक्शन के क्षेत्र में इंसानों द्वारा किए जाने वाले काम AI से करवाने की तैयारी में है। 

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मार्च तक एक बीटा प्रोग्राम लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमें इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ वह इन टूल्स की जांच करेगी। लगभग तीन महीने तक यह टेस्टिंग चलने वाली है जिसका नतीजा कंपनी मई में साझा कर सकती है। चेंग के अनुसार, कंपनी इस नए AI स्टूडियो को एक स्टार्टअप की तरह चला रही है। यह कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की 'दो पिज्जा टीम' सोच पर बनाया गया है। दो पिज्जा टीम यानी छोटी से छोटी टीम जिसका पेट केवल दो पिज्जा में भर जाए। इस टीम में मुख्य रूप से प्रोडक्ट इंजीनियर होंगे और वैज्ञानिक होंगे जो AI के इस्तेमाल से ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्शन कॉस्ट को कम कर सकेंगे। 

Amazon ने अक्टूबर से लेकर अबतक 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कंपनी कॉस्ट कटिंग के लिए लगातार अपने वर्कफोर्स को कम कर रही है। अब Prime Video के लिए प्रोडक्शन में AI का इस्तेमाल बढ़ाकर कंपनी बचत को और ज्यादा बढ़ाना चाहती है। एआई का इस्तेमाल कर कंपनियां लगातार अपने वर्कफोर्स का साइज घटा रही हैं। अब देखना होगा कि फिल्म, टीवी प्रोडक्शन में AI किस हद तक अपनी जगह बना पाता है और कॉस्ट कटिंग में यह कितना कारगर हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.