Xiaomi Watch S4 Sport स्मार्टवॉच 19 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें क्या मिलेगा खास?

Xiaomi Watch S4 Sport के साथ, Xiaomi ने चीन में वार्षिक सम्मेलन के दौरान MIX Fold 4, MIX Flip, Redmi K70 Ultra, Buds 5 और Smart Band 9 सहित कई अन्य प्रोडक्ट के जल्द लॉन्च की भी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 21:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक घूमने वाला क्राउन होगा, जो दाहिनी ओर मौजूद है
  • Xiaomi Watch S4 Sport में टाइटेनियम चेसिस होगा
  • 10W चार्जिंग सपोर्ट, 586mAh बैटरी और हार्ट-रेट सेंसर के साथ आ सकती है

Xiaomi Watch S4 Sport के साथ 19 जुलाई को कई अन्य प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है

Photo Credit: Weibo (Xiaomi)

Xiaomi Watch S4 Sport की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। स्मार्टवॉच 19 जुलाई को चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) Xiaomi के वार्षिक सम्मेलन में लॉन्च होगी। Xiaomi द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए दावों के अनुसार, Watch S4 Sport कंपनी की ओर से "पहली प्रोफेशनल स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच" होगी, जिसमें घूमने वाले क्राउन और सफायर ग्लास जैसी खासियतें होंगी।
 

Xiaomi Watch S4 Sport specifications (expected)

चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट में Xiaomi ने अपनी अपकमिंग स्मार्टवॉच के लॉन्च के बारे में जानकारी दी। Xiaomi Watch S4 Sport में टाइटेनियम चेसिस होगा, जिसमें आगे और पीछे सफायर ग्लास होगा। इसमें एक घूमने वाला क्राउन होगा, जो दाहिनी ओर मौजूद है।
Advertisement

चाइनीज कंपनी द्वारा शेयर किए गए एक टीजर से पता चलता है कि यह एक गोलाकार डायल और घूमने वाले क्राउन और एक बटन के साथ आ सकती है। ऐसा प्रतीत होता है कि स्मार्टवॉच में दो बैंड ऑप्शन - सिलिकॉन और मेटल मिलेंगे।

हालांकि कोई आधिकारिक डिटेल्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन चाइनीज TAF सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक लिस्टिंग में कथित तौर पर सुझाव दिया गया है कि Xiaomi S4 Sport में OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट और हार्ट-रेट मॉनिटरिंग सेंसर के साथ 586mAh की बैटरी होने की जानकारी है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि स्मार्टवॉच ई-सिम क्षमताओं को सपोर्ट करती है और यूजर्स को स्मार्टफोन की आवश्यकता के बिना फोन कॉल करने और टेक्स्ट मैसेज का जवाब देने की अनुमति दे सकती है। स्मार्टवॉच की अन्य विशेषताओं में GPS और NFC फंक्शन शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

स्मार्टवॉच के साथ, Xiaomi ने चीन में वार्षिक सम्मेलन के दौरान MIX Fold 4, MIX Flip, Redmi K70 Ultra, Buds 5 और Smart Band 9 सहित कई अन्य प्रोडक्ट के जल्द लॉन्च की भी पुष्टि की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.