शाओमी ने लॉन्च किया स्मार्ट जूता, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 10:46 IST
शायद बहुत कम कंपनियां ऐसी हैं जो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में शाओमी को टक्कर दे सकें। अब, चीनी कंपनी ने अपनी प्रोडक्ट रेंज का विस्तार किया है और कंपनी ने इंटेल टेक्नोलॉजी वाला स्मार्ट जूता लॉन्च किया है। '90 मिनट्स अल्ट्रा स्मार्ट स्पोर्ट्सवियर' जूते में इंटेल की क्यूरी चिप लगी है। और यह यूज़र को तय की गई दूरी और खर्च की गई कैलोरी की सूचना देता है।

गिज़चाइना की ख़बर के अनुसार, शाओमी के इस स्मार्ट जूते को शंघाई की रुन्मी टेक्नोलॉजी को. लिमिटेड ने डेवलेप किया है। यह जूता 60 दिन की बैटरी लाइफ और इंटेल की कॉम्पेक्ट क्यूरी चिप के साथ आता है। इस चिप में फिटनेस से जुड़ा डेटा स्टोर होगा। इस जूते को ख़ासकर पेशेवर धावकों/खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। और यह आर्क डिज़ाइन व एंटी-स्किड फ़ीचर से लैस है।

यह जूता किसी भी हलचल की पहचान कर लेता है। और रिपोर्ट के मुताबिक, इसे टहलन, दौड़ने और चढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्ट जूता ब्लैक और सर्फ ब्लू कलर में पुरुषों के लिए और पिंक कलर में महिलाओं के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा अंधेरे में चमकने वाला एक स्पेशल 'ब्लू एडिशन' भी मौज़ूद है।

इस जूते की कीमत 299 चीनी युआन (करीब 2,900 रुपये) है और यह कंपनी के क्राउडफंडिंग मीजिया प्लेटफॉर्म पर मी होम वेबसाइट के जरिए मिलेगा। इसकी बिक्री 15 अप्रैल से शुरू होगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि ये जूते अभी एक्सक्लूसिव तौर पर चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.