Mi Band 5 में बड़े डिस्प्ले के साथ मिलेगा मैग्नेटिक चार्जिंग और NFC सपोर्ट

Mi Band 5 में बिना रुकावट भुगतान के लिए एनएफसी सपोर्ट भी दिया जाएगा। टीज़र्स के कुछ सेट्स में संकेत मिला है कि इस नए बैंड का डिस्प्ले साइज अपने पुराने बैंड की तुलना में 20 प्रतिशत बड़ा है, जिसमें हेल्थ व अन्य डेटा की जानकारी काफी स्पष्ट रूप से देखी जा सकेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जून 2020 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 5 में दिए जाएंगे अपग्रेड सेंसर्स
  • रिमोट कंट्रोल सेंसर फीचर के साथ आएगा मी बैंड 5
  • मी बैंड 5 में मिलेगा मैग्नेटिक चार्जिग सपोर्ट

11 जून को लॉन्च होगा Mi Band 5

Xiaomi Mi Band 5 फिटनेस बैंड 11 जून को लॉन्च होने वाला है, और लॉन्च से पहले कंपनी इस बैंड से संबंधित जानकारियां टीज़र्स के जरिए पेश कर रही है। कंपनी द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट टीज़र में बैंड के कलर ऑप्शन और प्रमुख फीचर्स से संबंधित कई जानकारियां सामने आई है। इस बैंड में आपको NFC कनेक्टिविटी और मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस बैंड में एक नया रिमोट कंट्रोल फीचर भी मिलेगा, जो कि पॉपुलर डिमांड के आधार पर पेश किया गया है। साथ ही मी बैंड 5 हार्ट रेट और स्लिप मॉनिटरिंग के अपग्रेड सेंसर्स के साथ आएगा।

Xiaomi ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए Mi Band 5 के कुछ टीज़र पोस्टर साझा किए हैं। इन नए टीज़र पोस्टर में खुलासा हुआ है कि यह फिटनेस बैंड कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा- ब्लैक, यलो, रेड और ग्रे। अन्य टीज़र्स में इसका व्हाइट, ऑरेंज और ब्राउन कलर ऑप्शन भी दिख चुका है। इसके अलावा टीज़र पोस्टर में जानकारी मिली है कि लॉन्च इवेंट लोकल टाइम दोपहर 2 बजे शुरू होगा, यानी की भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे। इस पोस्ट में यह भी पुष्टि की गई है कि मी बैंड 5 में बिना रुकावट भुगतान के लिए एनएफसी सपोर्ट भी दिया जाएगा। टीज़र्स के कुछ सेट्स में संकेत मिला है कि इस नए बैंड का डिस्प्ले साइज अपने पुराने बैंड की तुलना में 20 प्रतिशत बड़ा है, जिसमें हेल्थ व अन्य डेटा की जानकारी काफी स्पष्ट रूप से देखी जा सकेगी। इन सब के साथ मी बैंड 5 सभी तरह के वर्कआउट के लिए 11 स्पोर्ट्स मोड आएगा, इसके अलावा महिला केंद्रित डेटा को मॉनिटर करने के लिए इसमें एक अतिरिक्त मोड दिया गया है।

इसमें एक रिमोट कंट्रोल सेंसर फीचर की भी जानकारी दी गई है, और मी बैंड 5 में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। पारंपरिक तौर पर वियरेबल सीरीज़ में यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, लेकिन मी बैंड 5 को बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। मी बैंड 5 के पीछे मैग्नेट स्थित किया गया है, जो कि एक क्लिक से अटैच होता है। अधिकारिक अकाउंट के जरिए एक GIF भी साझा किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि मी बैंड 5 का मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट कितना आसान है। अंत में मी बैंड 5 कुछ अपग्रेड सेंसर के साथ आएगा, जो कि हेल्थ डेटा को मॉनिटर करेंगे।

Mi Band 5 की विस्तृत जानकारी का खुलासा 11 जून लॉन्च के दिन ही होगा।
Advertisement
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.