Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च

स्मार्टबैंड प्रीमियम बिल्ड के साथ बताया जा रहा है जिसमें इसका व्हाइट सिरेमिक वर्जन भी शामिल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मई 2026 14:50 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टबैंड Band 10 Pro में AMOLED डिस्प्ले आ सकता है
  • स्मार्टबैंड का वजन 40 ग्राम के आसपास हो सकता है।
  • नए मॉडल में कंपनी बड़े अपग्रेड्स ला सकती है।

Band 10 से अपग्रेडेड होगा अपकमिंग स्मार्टबैंड

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का नया स्मार्टबैंड Xiaomi Smart Band 10 Pro मई में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इस स्मार्टबैंड में एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दे सकती है। इसके साथ ही जाने-माने टिप्स्टर ने इसके कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है जिनमें स्मार्टबैंड के कई कलर वेरिएंट्स भी शामिल हैं। यह स्मार्टबैंड ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर, ओरेंज, और पिंक में लॉन्च हो सकता है। इसी के साथ कंपनी इसका एक व्हाइट सिरेमिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। अक्सर इस तरह की बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम स्मार्टबैंड में मिलती है जिसे कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Xiaomi Smart Band 10 Pro जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टिप्स्टर का कहना है कि स्मार्टबैंड को Xiaomi मई में ही लॉन्च कर सकती है। स्मार्टबैंड प्रीमियम बिल्ड के साथ बताया जा रहा है जिसमें इसका व्हाइट सिरेमिक वर्जन भी शामिल होगा। स्टैंडर्ड वर्जन का वजन 40 ग्राम हो सकता है जबकि सिरेमिक वेरिएंट का वजन 50 ग्राम हो सकता है। 

Band 9 Pro से कुछ अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस यहां देखने को मिल सकते हैं। इस लिहाज से स्मार्टबैंड Band 10 Pro में AMOLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें बेजल्स काफी पतले होंगे। इसमें करीबन 20 दिन से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है। स्मार्टबैंड का वजन 40 ग्राम के आसपास हो सकता है। कंपनी का पुराना मॉडल 2024 में लॉन्च हुआ था जिसे अब काफी समय बीत चुका है। नए मॉडल में कंपनी बड़े अपग्रेड्स ला सकती है। यहां पर बेहतर बिल्ड क्वालिटी और बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है। 

Band 10 Pro में कई बेहतरीन हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Xiaomi 17 Max के साथ कंपनी इस बैंड को भी लॉन्च कर सकती है। फोन मई के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। इसलिए यह स्मार्टबैंड भी अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ पेअर हो सकता है। लीक से यह इशारा जरूर मिल जाता है कि कंपनी इसे प्रीमियम सेग्मेंट की तरफ धकेल सकती है जो मार्केट में नया कंपीटिशन पैदा कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  4. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  5. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  2. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  3. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  4. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  5. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  6. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  7. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  8. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  9. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  10. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.