शाओमी ने लॉन्च किया मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ हेडसेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 नवंबर 2016 11:15 IST
ख़ास बातें
  • मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ हेडसेट की कीमत 149 चीनी युआन (करीब 1,500 रुपये) है
  • यह चीन में 11 नवंबर से मिलेगा
  • इसकी बैटरी 7 घंटे तक चलने का दावा है
शाओमी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का काफी विस्तार कर लिया गया है। और कंपनी ने अब एक और प्रोडक्ट इसमें जोड़ लिया है। चीनी कंपनी ने मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ हेडसेट लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है इसे फिज़िकल एक्टिविटी करते समय रनिंग, जॉगिंग या जिम करते समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हेडसेट की कीमत कंपनी ने 149 चीनी युआन (करीब 1,500 रुपये) रखी है और यह 11 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ हेडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 4.1 का इस्तेमाल किया गया है और इसे एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। यह आईपीएक्स4 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी ने यूज़र को सुनिश्चित किया है कि हेडसेट को इस्तेमाल करते समय पसीना आने पर भी चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
Advertisement

ब्लूटूथ हेडसेट एक इन-ईयर डिज़ाइन के साथ आता है। इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि तेजी से दौड़ते समय भी यह कानों में लगा रहे। यह हेडसेट काफी हल्का है और इसका वज़न 17.8 ग्राम है। मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ हेडसेट 110 एमएएच बैटरी से लैस है और कंपनी ने इसके 7 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।

कंपनी का दावा है कि हेडसेट को एक्सट्रीम वातावरण में जांचा गया है और यह 20 डिग्री सेल्सियस से 70 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच भी काम करता है। कंपनी हेडसेट के साथ पांच अलग-अलग साइज़ के ईयर कैप भी दे रही है।
Advertisement

कंपनी के कई दूसरे प्रोडक्ट की तरह, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ लॉन्च के समय चीन में ही बेचा जाएगा। और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे चीन से बाहर उपलब्ध नहीं कराएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.