515mAh बैटरी वाली Vivo Watch 2 iQOO Limited Edition स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Vivo ने अपनी Vivo iQOO 9 गेमिंग फोन सीरीज के लॉन्च इवेंट में Vivo Watch 2 iQOO Limited Edition को भी लॉन्च कर दिया।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • वियरेबल में 1.43 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Vivo Watch 2 iQOO Limited Edition के फीचर्स Vivo Watch 2 के जैसे हैं।
  • सिंगल चार्ज में यह स्मार्टवॉच 14 दिन का बैकअप दे सकती है।

वॉच के लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने सिल्वर स्टोन लैदर, फ्लेमिंग ओरेंज लैदर और ग्रे-ब्लैक स्ट्रैप दिए हैं।

Vivo ने अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch 2 iQOO Limited Edition को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने Vivo Watch 2 को लॉन्च किया था। वीवो वॉच 2 के लॉन्च को एक महीना भी नहीं बीता था कि कंपनी ने इस लाइनअप में एक और स्मार्टवॉच मॉडल को जोड़ दिया। वीवो वॉच 2 आईकू लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने तीन नए स्ट्रैप दिए हैं। नए जोड़े गए स्ट्रैप को छोड़ दें तो यह देखने में वीवो वॉच 2 के हूबहू दिखती है। इसकी कीमत भी वीवो वॉच 2 से कम रखी गई है। इस स्मार्टवॉच के फीचर्स भी समान हैं। 

Gizmochina में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, Vivo ने अपनी Vivo iQOO 9 गेमिंग फोन सीरीज के लॉन्च इवेंट में Vivo Watch 2 iQOO Limited Edition को भी लॉन्च कर दिया। वॉच की कीमत ओरिजनल वीवो वॉच 2 से कम रखी गई है। वॉच के लिमिटेड एडिशन की कीमत 1249 RMB (लगभग 14,500 रुपये) है। वीवो वॉच 2 को कंपनी ने 1299 RMB (लगभग 15 हजार रुपये) में लॉन्च किया था। लिमिटेड एडीशन की कीमत ओरिजनल एडिशन से 50 युआन सस्ती रखी गई है। 
Advertisement

Vivo Watch 2 iQOO Limited Edition के फीचर्स इससे पहले आई Vivo Watch 2 के जैसे ही हैं। अंतर केवल इन दोनों की कीमत और स्ट्रैप्स का है। लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने सिल्वर स्टोन लैदर, फ्लेमिंग ओरेंज लैदर और ग्रे-ब्लैक स्ट्राइप वाला नायलॉन ब्रेडेड स्ट्रैप दिया है। फीचर्स की बात करें तो वीवो की चीन में यह पहली स्मार्टवॉच है जो eSIM सपोर्ट के साथ आती है। 

Vivo Watch 2 के फीचर्स में सबसे खास इसकी बड़ी बैटरी है जिसकी कैपिसिटी 515 mAh की है। सिंगल चार्ज में यह स्मार्टवॉच 14 दिन का बैकअप दे सकती है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी मिलता है। वियरेबल में 1.43 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। यह 5ATM वॉटर रसिस्टेंस के साथ आती है। डायल का आकार 46mm का है। मार्केट में मौजूद दूसरे वियरेबल्स के मुकाबले यह स्लीप ट्रैकिंग के लिए एक्सिलरेशन सेंसर्स का इस्तेमाल करती है जिससे यह अधिक सटीक नतीजे दे पाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.