Vivo TWS Air 3 ईयरबड्स हुए लॉन्च, 45 घंटे का बैटरी बैकअप और भरपूर गेमिंग फीचर्स, जानें कीमत

Vivo TWS Air 3 को तीन कलर ऑप्शन - Cloud White, Cherry Pink और Deep Sea Blue में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2025 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo TWS Air 3 की कीमत 99 युआन (करीब 1,200 रुपये) रखी गई है
  • यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है
  • Cloud White, Cherry Pink और Deep Sea Blue में आता है TWS

Vivo TWS Air 3 की कीमत 99 युआन (करीब 1,200 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज चीन में अपनी S30 सीरीज के साथ नए वायरलेस ईयरबड्स Vivo TWS Air 3 को भी लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और हर बड का वजन सिर्फ 3.6 ग्राम है। Vivo TWS Air 3 कॉलिंग एक्सपीरियंस को भी ध्यान में रखता है। इसमें AI-पावर्ड नॉइज रिडक्शन दिया गया है, जो L-शेप एंटी-विंड माइक डिजाइन के साथ आता है।

Vivo TWS Air 3 की कीमत 99 युआन (करीब 1,200 रुपये) रखी गई है और यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन - Cloud White, Cherry Pink और Deep Sea Blue में लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदे जा सकते हैं।

इस बार ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने 12mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए हैं, जिसमें 4-लेयर वॉयस कॉइल का इस्तेमाल किया गया है। यह सेटअप डीप बास, क्लियर हाइ नोट्स और बैलेंस्ड साउंड प्रोफाइल डिलीवर करता है। ऑडियो ट्यूनिंग Vivo के Golden Ears टीम ने की है, जिससे साउंड एक्सपीरियंस नेचुरल और फुलर महसूस होता है। इसके साथ DeepX 3.0 स्टीरियो इफेक्ट्स और स्पैटियल ऑडियो भी शामिल हैं, जो ऑडियोबुक्स, बास, क्लियर वोकल्स और ब्राइट ट्रेबल के लिए कस्टम मोड्स ऑफर करते हैं।

Vivo TWS Air 3 में AI-पावर्ड नॉइज रिडक्शन दिया गया है, जो L-शेप एंटी-विंड माइक डिजाइन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 51% तक बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर कर सकता है। गेमर्स के लिए ईयरबड्स में 44ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी और कराओके यूजर्स के लिए 33ms की इन-ईयर मॉनिटरिंग दी गई है, जो वायर्ड जैसी परफॉर्मेंस देती है।
Advertisement

कनेक्टिविटी में Vivo TWS Air 3 Bluetooth 6.0 पर काम करता है और ड्यूल-डिवाइस सपोर्ट के साथ आता है। यानी आप इसे फोन, टैबलेट, पीसी या स्मार्टवॉच से एकसाथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें BlueOS इंटीग्रेशन दिया गया है जिससे यूजर वॉच पर ही कॉल्स, वॉयस प्रॉम्प्ट और WeChat मैसेज एक्सेस कर सकते हैं।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स 10 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं और चार्जिंग केस के साथ मिलाकर टोटल 45 घंटे तक चलने का दावा करते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। केस USB-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स में IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, टच कंट्रोल्स (डबल टैप और लॉन्ग प्रेस कस्टमाइजेशन), फाइंड माय ईयरफोन, रिमोट कैमरा कंट्रोल और क्यूट पेट पॉप-अप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.