Vivo TWS 5i ईयरबड्स लॉन्च, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Vivo ने चीनी बाजार में किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Vivo TWS 5i लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo TWS 5i में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Vivo TWS 5i में PU + PEEK पॉलीमर डायफ्राम दिया गया है।
  • Vivo TWS 5i में 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।

Vivo TWS 5i में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीनी बाजार में अपने नए किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Vivo TWS 5i लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर के साथ DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड और स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट दिया है। ईयरबड्स में AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन की सुविधा है। ये ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Vivo TWS 5i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo TWS 5i की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Vivo TWS 5i की कीमत CNY 119 (लगभग 1,600 रुपये) है। ये ईयरबड व्हाइट स्पेस, इंक ब्लैक और स्काई ब्लू कलर में उपलब्ध है। इन्हें ईयरबड्स को फिलहाल Vivo की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Vivo TWS 5i Features, Specifications

Vivo TWS 5i में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर और PU + PEEK पॉलीमर डायफ्राम दिया गया है। ऑडियो को Vivo की गोल्डन ईयर एकॉस्टिक्स टीम के जरिए ट्यून किया गया है। यह DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड और स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट करता है, जिसमें थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल, रिकॉर्डिंग स्टूडियो और कॉन्सर्ट जैसे लिसनिंग मोड शामिल हैं। ये ईयरबड्स AAC, SBC और LC3 ऑडियो कोडेक का सपोर्ट करते हैं। बेहतर बेस, क्लियर वोकल्स और हाई फ्रीक्वेंसी के साथ बैलेंस्ड साउंड प्रदान करने के लिए डिजाइन हैं। इनमें AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और विंड नॉइज सप्रेशन मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट करते हैं और ड्यूल-डिवाइस पेयरिंग की सुविधा मिलती है। लो लेटेंसी मोड 42ms तक जा सकता है, जो गेमिंग के बेस्ट रहता है। इसमें BlueOS पर बेस्ड इंस्टेंट पेयरिंग, कस्टमाइजेबल पॉप-अप एनिमेशन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन, ईयरबड ट्रैकिंग और सपोर्टेड डिवाइसेज पर AI-बेस्ड वॉइस अनाउंसमेंट शामिल हैं।

Advertisement

इन ईयरबड्स को सिंगल चार्ज में 11.5 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है और चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। इसके अलावा महज 10 मिनट की चार्जिंग से 4 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस हैं। डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड की लंबाई 31.4 मिमी, चौड़ाई 21.9 मिमी, मोटाई 23.2 मिमी और वजन  4.2 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 63 मिमी, चौड़ाई 47.8 मिमी, मोटाई 28.1 मिमी और वजन 42 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.