30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Vivo TWS 2 और Vivo TWS 2e वायरलैस ईयरफोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo TWS 2 और Vivo TWS 2e ट्रू वायरलेस स्टीरिओ ईयरफोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं। Vivo TWS 2 एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के साथ आते हैं। साथ ही इनमें दूसरी प्रीमियम फीचर जैसे Qualcomm aptX एडेप्टिव ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 22 मई 2021 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo TWS 2e ईयरपीस में 7.6 घंटे का बैटरी बैकअप है
  • Vivo TWS 2e में ANC का सपोर्ट नहीं दिया गया है
  • चीन के अलावा अभी ग्लोबल मार्केट में नहीं किया गया इन्हें लॉन्च

Vivo TWS 2 के अंदर ANC और Bluetooth v5.2 का सपोर्ट है

Vivo TWS 2 और  Vivo TWS 2e ट्रू वायरलेस स्टीरिओ ईयरफोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं। Vivo TWS 2 एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के साथ आते हैं। साथ ही इनमें दूसरी प्रीमियम फीचर जैसे Qualcomm aptX एडेप्टिव ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट भी दिया गया है। अभी इनको चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। भारत समेत विश्व के अन्य बाजारों में इन्हें कब लॉन्च किया जाएगा अभी यह नहीं कहा जा सकता है। विवो के यह सेकेन्ड जेनरेशन TWS ईयरफोन इंटरस्टॉलर ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं।
 

Vivo TWS 2, Vivo TWS 2e price, availability

Vivo TWS 2 की कीमत CNY 499 (लगभग 5,700 रुपये) है। जबकि Vivo TWS 2e को CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) में खरीदा जा सकता है। दोनों ही मॉडल्स को चीन में प्री ऑर्डर किया जा सकता है जिसके लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर उपलब्ध हैं।

दूसरे मार्केट्स में यह कब लॉन्च होंगे अभी इसका अनुमान नहीं है मगर भारत में इस तरह फीचर से भरपूर और किफायती ईयरफोन की काफी मांग है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारत में यह वायरलेस ईयफोन्स जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। विवो ने TWS Neo ट्रू वायरलेस फोन्स को Qualcomm aptX Adaptive सपोर्ट के साथ साल 2020 के अन्त में लॉन्च किया था जिनकी कीमत 5,990 रुपये है।
 

Vivo TWS 2, Vivo TWS 2e specifications, features

कीमत में ज्यादा Vivo TWS 2 से शुरू करें तो इनके अंदर ANC और Bluetooth v5.2 के साथ ही Qualcomm aptX Adaptive Bluetooth codec सपोर्ट भी दिया गया है। SBC और AAC Bluetooth codec के अलावा यह इनमें एक एडिशनल फीचर के तौर पर दिया गया है। इनके अंदर 12.2mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं और एक लो-लेटेंसी मोड है जो कि 88ms का रेस्पोन्स डिले देने का दावा करता है। एक बार चार्ज करने के बाद इनसे 8 घंटे का बैकअप लिया जा सकता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ इनसे 30 घंटे तक बैकअप लिया जा सकता है, ऐसा कंपनी दावा करती है।
Advertisement

वहीं अधिक किफायती Vivo TWS 2e ईयरफोन्स में ANC सपोर्ट नहीं दिया गया है और इनमें लो-लेटेंसी मोड के लिए रेस्पोन्स टाइम 117ms का है। इनमें Qualcomm aptX Adaptive Bluetooth codec का सपोर्ट न देकर केवल SBC और AAC codec सपोर्ट दिया गया है। बाकी सभी फीचर्स दोनों में समान हैं। ईयरपीस में यह 7.6 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं वहीं चार्जिंग के साथ 27 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.