URBAN ने आज भारतीय बाजार में ओपन ईयर डिजाइन वाले URBAN VIBE POD OWS को लॉन्च कर दिया है।
URBAN VIBE POD OWS में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है।
Photo Credit: URBAN
URBAN ने आज भारतीय बाजार में ओपन ईयर डिजाइन वाले URBAN VIBE POD OWS को लॉन्च कर दिया है। इन ईयरफोन की बैटरी एक बार चार्ज होकर चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक चल सकती है। इनमें ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है, जिसके साथ पावरफुल बेस की सुविधा मिलती है। इनमें नॉयस कैंसलेशन के लिए एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन(ENC) मिलता है। यहां हम आपको URBAN VIBE POD OWS के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो URBAN VIBE POD OWS की कीमत ₹1,499 है। यह URBAN की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट्स समेत gourban.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
URBAN VIBE POD OWS में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है, जिसके साथ पावरफुल बेस मिलता है। ईयरफोन में एआई पावर्ड लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन की सुविधा मिलता है, जिससे यह कई भाषाओं में बातचीत का सपोर्ट करता है। यूजर्स बिना भाषा को जाने भी आसानी से बातचीत कर सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे कंपेटिबल डिवाइसेज के साथ फास्ट और स्टेबल वायरलेस पेयरिंग की सुविधा मिलती है।
इनमें नॉयस कैंसलेशन के लिए एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन(ENC) मिलता है। गेमिंग और वीडियो के लिए इसमें रिड्यूस्ड डिले के साथ ऑडियो सिंक मिलता है। कंट्रोल के लिए सॉफ्ट टच कंट्रोल मिलते हैं। इनकी बैटरी एक बार चार्ज होकर चार्जिंग केस के साथ के साथ 30 घंटे तक चल सकती है। कंपनी ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी