50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स URBAN ने किए लॉन्च, जानें कीमत

ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 18:29 IST
ख़ास बातें
  • एक टाइम पर ये दो डिवाइसेज के साथ भी कनेक्ट हो सकते हैं।
  • सिंगल चार्ज में ये 18 घंटे चल सकते हैं।
  • चार्जिंग केस के साथ इनकी बैटरी लाइफ 50 घंटे तक बताई गई है।

URBAN Vibe Clip 2 में 16.2mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: URBAN

URBAN की ओर से नए ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। कंपनी के ये नए Vibe Clip 2 TWS ईयरबड्स हैं। इनमें 16.2 mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इन इयरबड्स में कंपनी ने AI एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है। इसके अलावा ये डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर भी सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है। दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज में ये 18 घंटे चल सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

URBAN Vibe Clip 2 Price in India

URBAN Vibe Clip 2 ईयरबड्स की भारत में कीमत 1999 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स को Starlight Beige, Lilac Purple, और Storm Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

URBAN Vibe Clip 2 Specifications

URBAN Vibe Clip 2 में 16.2mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इन इयरबड्स में कंपनी ने AI एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI-ENC) फीचर दिया है। यानी कॉलिंग के दौरान ये आसपास के शोर को प्रभावी तरीके से कम कर सकते हैं। इसके अलावा ये डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर भी सपोर्ट करते हैं। यानी एक टाइम पर ये दो डिवाइसेज के साथ भी कनेक्ट हो सकते हैं। लो-लेटेंसी मोड सपोर्ट भी यहां मिल जाता है। ये ओपन-इयर क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आते हैं। 

ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है। दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज में ये 18 घंटे चल सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ इनकी बैटरी लाइफ 50 घंटे तक बताई गई है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो ईयरबड्स में Siri और Google Assistant जैसे स्मार्ट असिस्टेंट का सपोर्ट मिल जाता है। वॉइस कमांड्स के जरिए भी इन्हें ऑपरेट किया जा सकता है। 

Advertisement

प्लेबैक के लिए इनमें टच कंट्रोल दिया गया है जिससे कि कॉल, वॉल्यूम आदि को कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इन्हें वाटर रसिस्टेंस प्रदान किया है जिसके लिए ये IPX5 रेटिंग से लैस होकर आते हैं। ईयरबड्स में टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से ये  तेजी से चार्ज हो सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.