URBAN Smart Buds TWS ईयरबड्स LED डिस्प्ले, ANC के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

URBAN Smart Buds TWS ईयरबड्स में ऑन-केस ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जो यूजर्स को कॉल करने, अपनी एड्रेस बुक को एक्सेस करने और अपने फोन की आवश्यकता के बिना सीधे केस से डायलर पैड का उपयोग करने की सुविधा देता है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2024 21:48 IST
ख़ास बातें
  • URBAN Smart TWS ईयरबड्स की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है
  • इन्हें केवल सफेद रंग में लॉन्च किया गया है
  • URBAN Smart Buds TWS ईयरबड्स की खासियत इसमें मौजूद डिस्प्ले है

Photo Credit: URBAN

URBAN ने Smart Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जिनमें 1.47 इंच की HD LED डिस्प्ले दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह भारत के पहले स्मार्ट TWS ईयरबड्स हैं जो इन-ऐप GPS और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करते हैं। इन ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) और क्वाड AI माइक्रोफोन दिए गए हैं। Urban Smart Buds की 150 घंटे तक की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ का दावा किया गया है और इनमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी मिलता है।

URBAN Smart TWS ईयरबड्स की मूल कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि ये मुख्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 2,499 रुपये में उपलब्ध होंगे। इन्हें केवल सफेद रंग में लॉन्च किया गया है।
Advertisement

URBAN Smart Buds TWS ईयरबड्स की खासियत इसमें मौजूद डिस्प्ले है, जिसमें चल रहे ट्रैक की जानकारी, कंट्रोल्स आदि दिखाई देते हैं। यह 1.47-इंच LED डिस्प्ले है। ईयरबड्स में स्पैसियल 3D सराउंड साउंड के लिए 13 mm AI स्मार्ट ऑडियो ड्राइवर्स शामिल है। इसमें चार माइक्रोफोन भी शामिल हैं। प्रोडक्ट एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) और एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन (ENC) दोनों को सपोर्ट करता है। एएनसी के तीन मोड हैं, जिनमें ऑफ, ट्रांसपेरेंसी और नॉइज कैंसिलेशन शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स 32db तक बाहरी शोर को रोकते हैं।

इनमें ऑन-केस ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जो यूजर्स को कॉल करने, अपनी एड्रेस बुक को एक्सेस करने और अपने फोन की आवश्यकता के बिना सीधे केस से डायलर पैड का उपयोग करने की सुविधा देता है। 
Advertisement

स्मार्ट बड्स ईयरबड सेटिंग्स, प्लेबैक और EQ मोड को कस्टमाइज करने के लिए एक स्पेशल ऐप के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये फुल चार्ज करने पर 48 घंटे का टॉक टाइम और 150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए केस में Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
Advertisement

कुछ अन्य फीचर्स में स्मार्ट इन-ईयर डिटेक्शन, 60ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी, GPS पोजिशनर, नोटिफिकेशन्स और टच सेंसर शामिल हैं। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसे IP रेटिंग भी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.