URBAN HX30 वायरलेस ANC हेडफोन Rs 1,999 में हुआ भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

नया URBAN HX30 हेडफोन भारत में 1999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2025 19:37 IST
ख़ास बातें
  • नया हेडफोन भारत में 1999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है
  • URBAN HX30 में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है
  • इसमें AUX मोड सपोर्ट भी है यानी वायर्ड तरीके से भी यूज किया जा सकता है

Photo Credit: URBAN

भारतीय टेक ब्रांड URBAN ने अपने प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स लाइनअप को बढ़ाते हुए HX30 Wireless ANC हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। इन नए ओवर-द-ईयर हेडफोन्स को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हाई-क्वालिटी साउंड, दमदार नॉइस आइसोलेशन और स्टाइलिश लुक, तीनों का बैलेंस चाहते हैं। URBAN HX30 में हाइब्रिड एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC), AI-पावर्ड ऑडियो ड्राइवर्स, और डेडिकेटेड ANC/Transparency मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं।

नया URBAN HX30 हेडफोन भारत में 1999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे gourban.in, Amazon, Flipkart और दूसरे लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेगा।

URBAN HX30 में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे यह स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, हेडफोन को ऑल-डे यूज को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसमें सॉफ्ट वेगन लेदर ईयरकप्स, एडजस्टेबल हेडबैंड और 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। फास्ट चार्जिंग के लिए USB Type-C सपोर्ट मौजूद है।

साउंड क्वालिटी की बात करें तो HX30 में AI-एन्हांस्ड ऑडियो ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है जो क्रिस्टल-क्लियर हाई्स, क्लीन मिड्स और पंची बेस देने का दावा करते हैं। इसमें डेडिकेटेड ANC बटन दिया गया है जिससे यूजर ANC और Transparency मोड के बीच तुरंत स्विच कर सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, HX30 में AUX मोड सपोर्ट भी है यानी इसे वायर्ड तरीके से भी यूज किया जा सकता है। हेडफोन फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है। कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए AI बेस्ड डुअल माइक और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट (Siri, Google Assistant) भी दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: URBAN HX30, URBAN HX30 Wireless ANC Headphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.