112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ

Ugreen HiTune Max5s में 40mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें 113dB तक साउंड मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Ugreen HiTune Max5s में 40mm के कस्टम ड्राइवर्स मिलते हैं
  • इनमें पांच माइक्रोफोन लगे हैं
  • हेडफोन्स में स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है

Ugreen HiTune Max5s में 40mm के कस्टम ड्राइवर्स मिलते हैं

Photo Credit: Amazon

Ugreen ने अपने वियरेबल सेग्मेंट में नए हेडफोन्स Ugreen HiTune Max5s लॉन्च किए हैं जो कंपनी के अफॉर्डेबल हेडफोन्स हैं। ये ओवर द ईयर हेडफोन्स हैं जो बजट रेंज में पेश किए गए हैं। कंपनी ने दो खूबसूरत रंगों में इन्हें पेश किया है। दावा है कि एडवांस फीचर्स के साथ ही इनमें लम्बी बैटरी मिलती है। Ugreen HiTune Max5s में 40mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें 113dB तक साउंड मिलता है। कंपनी ने कहा है कि कम आवाज पर भी इनमें साउंड क्वालिटी जबरदस्त मिलती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Ugreen HiTune Max5s Price

Ugreen HiTunes Max5s की कीमत 169 युआन (लगभग 2400 रुपये) है। ये चीन में JD.com से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा इन्हें UK में भी खरीदा जा सकता है। Amazon UK पर हेडफोन्स £33.98 (लगभग 4,000 रुपये) के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्टेड हैं। 

Advertisement

Ugreen HiTune Max5s Specifications

Ugreen HiTune Max5s में 40mm के कस्टम ड्राइवर्स मिलते हैं जिनमें PET पॉलिमर डायफ्राम लगा है। कंपनी के अनुसार इनमें 113dB साउंड प्रेशर लेवल मिलता है। हेडफोन्स का वजन 238 ग्राम है। ये हेडफोन्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करते हैं। 45dB तक ANC सपोर्ट इनमें दिया गया है। इनमें पांच माइक्रोफोन लगे हैं। ये AI के साथ मिलकर नॉइज रिडक्शन करते हैं और कॉलिंग के दौरान वॉइस को भी बेहतर बनाते हैं। 

हेडफोन्स में स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। ये LDAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने EQ एडजस्टमेंट फीचर भी दिया है। यूजर चाहे तो स्वयं का EQ प्रीसेट भी तैयार कर सकता है। इनमें डुअल  Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन दिया गया है। ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी इनमें मिल जाती है। ये ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट को भी सपोर्ट करते हैं। हेडफोन्स में गेमिंग मोड भी दिया गया है जिसके चलते ये 0.08s की लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इनमें बिल्ट-इन Ugreen AI असिस्टेंट भी दिया गया है। 

Advertisement

Ugreen HiTune Max5s में 800mAh की बैटरी लगी है। ये 112 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, ANC के साथ ये 74 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। सिंगल चार्ज में ये 30 दिन तक चल सकते हैं बशर्तें इन्हें रोजाना केवल 3.7 घंटे तक ही इस्तेमाल किया जाए। चार्जिंग के लिए कंपनी ने USB-C पोर्ट की सुविधा दी है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.