Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें

Sony ने आज अपने गेमिंग हेडसेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Sony Inzone H6 Air को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2026 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Sony Inzone H6 Air में एडवांस ओपन-बैक एकोस्टिक स्ट्रक्चर है।
  • Sony Inzone H6 Air में सटीक स्पैटियल ऑडियो मिलता है।
  • Sony Inzone H6 Air में 360 स्पेशल साउंड सपोर्ट मिलता है।

Sony Inzone H6 Air में एडवांस ओपन-बैक एकोस्टिक स्ट्रक्चर है।

Photo Credit: Sony

Sony ने आज अपने गेमिंग हेडसेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Sony Inzone H6 Air को लॉन्च कर दिया है। गेमिंग लवर्स के लिए डिजाइन किया गया INZONE H6 Air हाई क्वालिटी, इमर्सिव साउंड, फुल डे कंफर्टेबल फिट और लंबे गेमिंग सेशन के लिए प्रीमियम डिजाइन प्रदान करता है। Inzone H6 Air एक लाइट हेडसेट है, जिसकी बैटरी 40 घंटे तक चलती है। यहां हम आपको Sony Inzone H6 Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sony Inzone H6 Air Price

कीमत की बात की जाए तो Sony Inzone H6 Air की कीमत 17,990 रुपये है। इस हेडफोन की बिक्री आज 18 मई, 2026 से शुरू होगी। H6 Air को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और Shopatsc.com पोर्टल से खरीदा जा सकता है। यह हेडफोन सिर्फ ब्लैक कलर में आता है।

Sony Inzone H6 Air Specifications

Sony Inzone H6 Air में एडवांस ओपन-बैक एकोस्टिक स्ट्रक्चर है, जिससे सटीक स्पैटियल ऑडियो मिलता है। यह एक अत्यधिक इमर्सिव, थ्री-डायमेंशन साउंड फील्ड है जो गेम के दौरान बेहतर अनुभव प्रदान करता है। प्रोफेशनल ओपन-बैक मॉनिटर हेडफोन ऑप्टिमाइज ड्राइवर यूनिट्स के जरिए सटीक और शानदार अनुभव प्रदान करता है। 360 स्पेशल साउंड सपोर्ट के साथ यह हेडसेट FPS और RPG जैसे गेमिंग स्टाइल में एक्यूरेशी को पता करने में मदद करता है। इसके अलावा SIE के साथ मिलकर तैयार किया गया RPG/एडवेंचर इक्वलाइजर प्रोफाइल ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाता है। माइक और केबल के बिना इसका वजन मात्र 199 ग्राम है और माइक का वजन 12 ग्राम है। यह हेडसेट कम साइड प्रेशर प्रदान करता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान भी स्टेबिलिटी और बेहतर कंफर्ट सुनिश्चित होता है। 

Inzone H6 Air को पीसी, स्मार्टफोन और PS5 कंट्रोलर समेत कई डिवाइसेज के साथ डिजाइन किया गया है। यह कई कनेक्शन ऑप्शन का सपोर्ट करता है, जिसमें 3.5 मिमी ऑडियो केबल के साथ-साथ एक यूएसबी टाइप-सी ऑडियो बॉक्स भी शामिल है। यूएसबी टाइप-सी के जरिए  कनेक्ट होने पर यूजर्स बेहतर कंट्रोल और ऑप्टिमाइजेशन के लिए पीसी पर INZONE HUB का लाभ उठा सकते हैं। इस हेडसेट को 3.5 मिमी केबल का उपयोग करके पीसी के ऑडियो इंटरफेस के जरिए या PS5 कंट्रोलर जैसे कंपेटिबल डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे प्लग-एंड-प्ले का आसान अनुभव मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.